दलसिंहसराय थाना से महज 50 मीटर की दुरी पर असमाजिक तत्व के युवकों का तांडव! आधार कार्ड में सुधार कराने पहुंची महिला के साथ मारपीट! पत्नी को बचाने पहुंचे पति को भी मारपीट कर किया अधमरा! थानाध्यक्ष दलसिंहसराय की बहादुरी! पिड़ित को अस्पताल भेज साईबर कैफे वाला से पहले ले लिया आवेदन।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज। संवाददाता। जिले के दलसिंहसराय थाना से महज 50 मीटर की दुरी पर स्थित, मां शिव शक्ति साईबर कैफे के संचालक प्रशांत रौशन समेत अन्य युवकों पर एक व्यक्ति ने बकाया पैसा मांगने पर उन्हें व उनकी पत्नी के साथ  मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना मंगलवार 03 फरवरी के दोपहर की बतायी जा रही है।

घटना के बाद महिला अपने लहूलुहान पति को लेकर दलसिंहसराय थाना पहुंची, जहां से उसे प्राथमिक उपचार कराने का बोलकर दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए, सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया।

उधर सुत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार दलसिंहसराय थानाध्यक्ष ने, महिला द्वारा आरोपित किए गए साईबर कैफे संचालक को थाना बुलबाकर, उससे आवेदन लेकर प्राथमिकी दर्ज कर लिया, तथा एक चौकीदार व एक चौकीदार पुत्र को, घायल महिला व उसके पति पर नजर रखने के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। जहां उक्त चौकीदार की मौजुदगी में घायल महिला व उसके पति का ईलाज किया जा रहा है।

हालांकि इस संबंध में जब दलसिंहसराय थानाध्यक्ष से यह पुछा गया कि, “क्या घायल व्यक्ति अजय कुमार शर्मा को हिरासत में लिया गया है ?” तो उनका जबाब मिला कि, “यह बात हम आपको नही बता सकते हैं”। पिड़ित व्यक्ति की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के कमरांव गांव निवासी, स्वर्गीय भोलानाथ शर्मा के 46 वर्षिय पुत्र अजय कुमार शर्मा व अजय कुमार शर्मा की 40 वर्षिया पत्नी ललिता देवी के रूप में की गयी है।

घटना के संबंध में पिड़ित व्यक्ति अजय कुमार शर्मा का बताना है कि, आज से करीब 2 माह पुर्व उनकी पत्नी आधार कार्ड में सुधार करवाने, दलसिंहसराय के 32 नंबर रेलवे फाटक के समीप संचालित, मां शिव शक्ति साईबर कैफे नामक कंप्यूटर दुकान पर गयी थी। जहां उनसे साईबर कैफे संचालक के द्वारा आधार कार्ड सुधार कराने के नाम पर पैसा तो ले लिया गया, लेकिन आधार कार्ड में सुधार नही किया गया।

इस बीच वह लगातार दो महीना तक साईबर कैफे पर जाती रही लेकिन साईबर कैफे संचालक के द्वारा ना तो उनके पत्नी के आधार कार्ड में सुधार किया गया, और ना ही उससे लिया गया पैसा ही वापस किया गया। मंगलवार 03 फरवरी की दोपहर भी उनकी पत्नी उक्त साईबर कैफे पर आधार कार्ड में सुधार कराने ही गयी थी। जहां साईबर कैफे संचालक ने आधार कार्ड में सुधार करने से मना कर दिया।

जिसके बाद उनकी पत्नी साईबर कैफे वाले से अपने दिए हुए पैसे की मांग करने लगी। इसी बात को लेकर उनकी पत्नी व साईबर कैफे संचालक के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते साईबर कैफे संचालक उनकी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। जब वह बीच बचाव करने पहुंचे तो, साईबर कैफे संचालक ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर उनके साथ भी मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

घटना के बाद वह लहुलुहान अवस्था में ही दलसिंहसराय थाना पहुंचा, जहां से दलसिंहसराय थाने की पुलिस ने उन्हें ईलाज कराने का बोलकर थाने से भगा दिया। जिसके बाद वह किसी तरह अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय पहुंचे। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। अनुमंडलीय अस्पताल से रेफर होने के समय दलसिंहसराय थाने के एक चौकीदार व दुसरा चौकीदार पुत्र दलसिंहसराय अस्पताल से लेकर सदर अस्पताल तक में उनके साथ हैं।

वहीं इस संबंध में पुछे जाने पर दलसिंहसराय थानाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद आलम का बताना है कि, मारपीट का मामला सामने आया है। कैफे संचालक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। दुसरा पक्ष भी आवेदन देगा तो उसके आवेदन पर भी प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी। हालांकि थानाध्यक्ष दलसिंहसराय के बातचीत करने के तरीका से ही पता चल रहा था कि, दाल में कुछ काला है। क्यूंकि वह पत्रकार के द्वारा पुछे गए एक भी सवाल का जबाब सही से नही दे पा रहे थे। सवाल पुछने पर वह काफी जल्दबाजी दिखा रहे थे।

हालांकि दलसिंहसराय थानाध्यक्ष का इस तरह का यह पहला मामला नही है। दलसिंहसराय थानाध्यक्ष काउंटर एफआईआर कराने के मास्टर माइंड है। तभी तो जिसकी पिटाई हुई वह अपना ईलाज कराने में व्यस्त है, और जिसने पीटा उसे चौकीदार के द्वारा थाना पर बुलबाकर उससे आवेदन लेकर पहले ही एफआईआर दर्ज कर दिया गया है, ताकि प्रथम पक्ष दुसरा पक्ष बन जाए, और इसी के आड़ में अपनी दुकानदारी चलायी जा सके।

आपको बता दें कि मोहम्मद ईरशाद आलम वही थानाध्यक्ष हैं, जिन्होंने दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एक सरपंच के साथ गाली-गलौज करते हुए जेल भेजने तक की धमकी दे दिए थे। हालांकि उक्त सरपंच ने थानाध्यक्ष दलसिंहसराय के खिलाफ पुलिस विभाग के सभी आलाधिकारियों को शिकायती आवेदन प्रेषित कर चुके हैं।

दलसिंहसराय थाना से 10 मीटर की दुरी पर भू-माफिया का दबदबा। जोर-जबरदस्ती किया जा रहा चारदीवारी का निर्माण।  थानाध्यक्ष दलसिंहसराय की भूमिका भी इस मामले में दिख रही संदिग्ध। विस्तृत खबर गुरूवार 05 फरवरी शाम 04:00 बजे के बाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दलसिंहसराय थाना से महज 50 मीटर की दुरी पर असमाजिक तत्व के युवकों का तांडव! आधार कार्ड में सुधार कराने पहुंची महिला के साथ मारपीट! पत्नी को बचाने पहुंचे पति को भी मारपीट कर किया अधमरा! थानाध्यक्ष दलसिंहसराय की बहादुरी! पिड़ित को अस्पताल भेज साईबर कैफे वाला से पहले ले लिया आवेदन।

दलसिंहसराय थाना से महज 50 मीटर की दुरी पर असमाजिक तत्व के युवकों का तांडव! आधार कार्ड में सुधार कराने पहुंची महिला के साथ मारपीट! पत्नी को बचाने पहुंचे पति को भी मारपीट कर किया अधमरा! थानाध्यक्ष दलसिंहसराय की बहादुरी! पिड़ित को अस्पताल भेज साईबर कैफे वाला से पहले ले लिया आवेदन।

अंगारघाट पंचायत में आयोजित महापंचायत के माध्यम से, सरस्वती पूजा के दिन मुखिया इन्दु कुमारी के घर पहुंचकर, माले नेता समीम मंसुरी के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की, की गयी निंदा! समाजिक बहिष्कार का लिया गया फैसला