नसीब लाल झा/अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: जिला में हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए, अज्ञात बदमाशों ने एक ऐसी घटना को अंजाम दिया है, जिसके बारे में सुनकर व घटनास्थल का नजारा देखकर, किसी की भी रूह तक कांप सकती है। घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र की है। जहां सरायरंजन पुलिस को धत्ता बताते हुए अज्ञात बदमाशों ने, एक महिला की गला काटकर निर्मम हत्या करने के बाद, उसके शव को घर से 40-50 मीटर की दुरी पर फेंक कर फरार हो गए।

घटना रविवार 25 फरवरी की देर रात की बतायी जा रही है। हालांकि महिला की सिरकटी लाश स्थानीय लोगों ने आज सुबह करीब 8 बजे, उसके घर के पीछे नग्न अवस्था में देखा। जिसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जूट गयी। उधर घटना की सुचना मिलने के बाद सरायरंजन पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेना चाही, लेकिन स्थानीय लोगों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। जिसके बाद सरायरंजन पुलिस भी पीछे हट गयी। हालांकि बाद में जिले की मुसरीघरारी, ताजपुर, उजियारपुर सहित अन्य थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जूटी हुई है। मृतका की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र झखड़ा पंचायत स्थित, मथुरापुर वार्ड 20 निवासी, स्वर्गीय नवल झा की 45 वर्षिया पत्नी मंजू देवी के रूप में की गयी है।







