अरविन्द कुमार/अमित कुमार/समस्तीपुर: उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत चांदचौर पंचायत के मथुरापुर, यादव चौक, लालू चौक, जट्टाडीह चौक, रामनगर हाट, मंगल चौक, वाजितपुर शंकर चौक, सातनपुर चौक आदि जगहों पर पप्पू यादव की अध्यक्षता में, भाकपा माले कि राज्यव्यापी संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत” जन सम्वाद यात्रा के आज दूसरे दिन मथुरापुर चाँदचौर के सभा को सम्बोधित करते हुए, जिला स्थाई समिति सदस्य महावीर पोद्दार ने कहा कि, भाजपा झूठ, लूट, नफरत, हिंसा व बर्बरता के एजेण्डे के साथ देश और बिहार को तबाह और बर्बाद करने पर आमादा है।

रेलवे, हवाई अड्डा, बैंक, एल आई सी, कल कारखाने को बेचने वाली बेशर्मी से विकास की बात करने लगी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय सान्सद नित्यानंद राय ने एक भी लोगों को तो रोजगार नहीं दिया, लेकिन लोन लेने और कर्जदार बन जाने के लिए प्रेरित करता है। सभा को संबोधित करते हुए जिला स्थाई समिति सदस्य फूलबाबू सिंह ने कहा कि इलेक्ट्राॅल बान्ड के माध्यम से भाजपा ने 5271 हजार करोड़ देशी एवं विदेशी पूँजीपतियों से अवैध चुनावी चन्दा लेकर पिछला लोकसभा चुनाव लङा था। जिसका जांच सर्वोच्च न्यायालय द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अब तक के सबसे बड़ा महा घोटाला में फस चुकी है। प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान ने अपने सम्बोधन में हजारों लोगों को पटना “जन विश्वास रैली ” में 03 मार्च को शामिल होने का अपील किया। सभा को प्रखंड कमिटी सदस्य मो फरमान, राज कुमार कुलकर्णी, अमरजीत पाल, मन्जय महतो, राम बलि सिंह, राज कुमार चौरसिया, नवीन कुमार सिंह, मोहम्मद सकूर, रोहित कुमार, सहित अन्य लोगों ने सम्बोधित किया।







