???? बिग ब्रेकिंग: दो बाईक के बीच आमने -सामने की हुई टक्कर में एक युवती समेत 03 घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नसीब लाल झा/समस्तीपुर: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा गांव स्थित एनएच-28 भट्ठी चौक पर, दो बाईक के बीच हुई आमने सामने की टक्कर में, एक युवती समेत 03 लोग घायल हो गए।

घायल तीनों लोगों को डायल नंबर 112 की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से मुसरीघरारी के एक निजि क्लिनिक में भर्ती कराया है। जहां सभी का ईलाज जारी है। यह हादसा अपने आगे आगे चल रहे चारपहिया वाहन को ओवरटेक करने के दौरान हुई बताई जा रही। घायलों की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ वार्ड 44 निवासी, सुरेंद्र मल्लिक के 41 वर्षिय पुत्र प्रमोद मल्लिक, तथा मुजफ्फरपुर जिला के कंकरिया निवासी, 40 वर्षिया विक्की कुमार तथा 17 वर्षिया संजना कुमारी के रूप में की गयी है। हादसे के बाद मुसरीघरारी पुलिस ने सभी घायलों को ईलाज के लिए, निजि अस्पताल में भर्ती कराकर, क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को जप्त कर थाने ले आई है। खबर लिखे जाने तक सभी घायलों का ईलाज जारी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *