???? बिग ब्रेकिंग: प्रेम-जाल में फांसकर युवती का किया यौन शोषण, आपत्तिजनक विडियो वायरल, पिड़िता ने साईबर थाने में दिया आवेदन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शिव उदय सिंह/समस्तीपुर/विद्यापतिनगर: विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की एक युवती ने, उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक युवक पर प्रेम जाल में फंसाकर दो वर्षों तक यौन शौषण करने व उसका आपत्तिजनक विडियो बनाकर सोशल मिडिया पर वायरल करने का आरोप लगाते हुए, साईबर थाना समस्तीपुर को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है।

साइबर थाना समस्तीपुर को दिए आवेदन में पिड़िता ने बताया है कि, उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलामेघ गांव का रहने वाला युवक राहुल कुमार पासवान, करीब दो वर्ष पूर्व उसके गांव के ही एक बारात में शामिल होकर आया था। जहां उसने किसी तरह से उसका मोबाइल नंबर ले लिया, तथा बातचीत करने लगा। बात करते करते उसने शादी का झांसा देकर तथा पिता व भाई की हत्या का भय दिखाकर उससे विडियो कॉल पर बात किया तथा कपड़ा उतरवाकर उसका आपत्तिजनक फोटो व विडियो बना लिया, और अब वह एक फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर, उसे बार- बार वायरल भी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर के ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ पर उठे सवाल, पुलिस प्रेस विज्ञप्ति में कई विरोधाभास! गबन के मामला को बताया लूट! लूट की बाईक बरामदगी पर भी संदेह! एनकाउंटर में गोली लगने की जगह व बगैर प्रेस वार्ता की कार्रवाई भी संदेह को दे रहा बल