???? बिग ब्रेकिंग: उज्जवला योजना के सिलेंडर से होटल में बनती है मिठाई, उज्जवला योजना के लाभूक चुल्हे पर बनाते हैं खाना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/ समस्तीपुर: उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना उज्जवला योजना अभी भी दलालों की भेंट चढ़ी हुई है। जिसका जीता जागता उदाहरण प्रखंड के अंगारघाट थाना क्षेत्र में देखने को मिली। जहां थाना क्षेत्र के अंगारघाट चौक पर खुलेआम घरेलू कुकिंग गैस सिलेंडर का इस्तेमाल मिठाई दूकाने में किया जा रहा है, तो वहीं दर्जनों बीपीएल कार्ड धारक, उज्वला योजना का लाभ लेने के लिए टकटकी लगाए बैठे हैं, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी, बीपीएल धारक लाभार्थियों को अंगारघाट गैस एजेंसी द्वारा, तरह तरह के बहाने बनाकर गैस सिलेंडर देने से बंचित किया जा रहा है।

इस संबंध में अंगारघाट पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी पिंकी देवी का बताना है कि, उन्होंने अंगारघाट स्थित मनोकामना गैस वितरक के यहां करीब एक माह पूर्व, उज्ज्वला योजना के कनेक्शन के लिए ऑन लाइन आवेदन किया था। जहां मौके पर मौजूद वितरक के कर्मी ने जल्द ही घर पर सिलेंडर, चूल्हा पहुंचा देने का भरोसा दिया था, बाबजूद अभी तक उज्ज्वला योजना का लाभ उसे नही मिल पाया है। इसमें सबसे दिलचस्प बात तो यह है की, इस योजना के व्यापक प्रचार प्रसार पर देश के प्रधानमंत्री ने अरबो रूप्ये खर्च किए हैं, लेकिन इसका कोई फायदा गरीबों को नही मिला, और ना ही पीएम के इस महत्वाकांक्षी योजना से बंचित रहने बाले लाभार्थियों के ओर प्रशासन ने ही ध्यान दिया है, और ना ही भाजपा कार्यकर्ता। जिन्हें लाभार्थी योजना के तहत संवाद स्थापित कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुचाने का, केंद्र सरकार की ओर से जम्मेदारी दी गयी थी। हालांकि इस बाबत पूछे जाने पर दलसिंहसराय अनुमंडल के एडीएसओ विवेक कुमार ने बताया कि, मामले की छानबीन की जाएगी। अगर किसी दुकानदार के द्वारा घरेलू गैस का उपयोग दुकान में किया जाएगा तो, कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *