???? बिग ब्रेकिंग: संदिग्ध हालत में नवविवाहिता की मौत, मृतका के मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, मृतका के ससुराल वालों ने कहा विवाहिता ने खुद खा लिया था जहर, मामले पर थानाध्यक्ष ने धारण किया मौन व्रत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: उजियारपुर थाना क्षेत्र के गावपुर पंचायत में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। जिसकी सुचना मिलने के बाद मृतका के मायके वाले मृतका के ससुराल पहुंच जमकर हंगामा किया।

इस दौरान मृतका के ससुराल वाले घर मे ताला लगाकर फरार हो गये। हंगामें की सुचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन मे जुटी हुई है। मृतका की पहचान थाना क्षेत्र के गावपुर पंचायत स्थित वार्ड 07 निवासी संजय कुमार की 24 वर्षिया पत्नी हेमंती कुमारी के रूप मे की गयी है। घटना के संबंध में बताया बताया जाता है कि, गावपुर गांव निवासी संजय कुमार व विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चख्खबी निवासी मुंशी दास की पुत्री की शादी, हिन्दू रीतिरिवाज के अनुसार 5 वर्ष पूर्व की गयी थी। कल मंगलवार 26 मार्च की शाम मृतका हेमंती कुमारी व व उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद मृतका ने विषपान कर लिया। जिसे ईलाज के लिए जिला के एक निजि क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीं मृतका के मायके वालों ने मृतका के ससुराल वालों पर गला दबाकर या जबरदस्ती विषपान कराकर हत्या का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🔴 बिग ब्रेकिंग: क्या सच में “पुलिस सरकारी गुंडे” होते हैं ? उजियारपुर थाना में तैनात होमगार्ड जवान ने Reels में पुलिस को “सरकारी गुंडा” लिखते हुए व उजियारपुर पुलिस के छापामारी अभियान का वीडियो बनाते हुए विडियो किया वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप