???? बिग ब्रेकिंग: हथियारबंद बदमाशों ने किराना दूकानदार से छीने मोबाईल व पर्स, जांच में जूटी स्थानीय पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: खानपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार 26 मार्च की देर शाम, हथियारबंद बदमाशों के द्वारा एक किराना दुकानदार से, हथियार के बल पर मोबाइल फोन व पर्स छीनकर फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।

पिड़ित व्यक्ति ने घटना से संबंधित आवेदन भी खानपुर थेना को उपलब्ध कराकर न्याय की गुहार लगायी है। घटना से संबंधित आवेदन खानपुर थाना को देते हुए, पीड़ित व्यक्ति दयानंद साह ने बताया है कि, मंगलवार 26 मार्च की देर शाम को वह अपनी दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे, कि इसी दौरान मधुटोला और नाथूचौक के बीच में, बाईक सवार कुछ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया, तथा उनका मोबाइल और पर्स छीन लिया। जिसमें रुपए भी था। वही इस बाबत पुछे जाने पर थानाध्यक्ष खानपुर मोहम्मद फहीम ने बताया कि, मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *