अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[ समस्तीपुर] कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव से होकर निकलने वाली, बुढ़ी गंडक नदी में नहाने गए करीब एक दर्जन बच्चों में से, तीन किशोर नहाने के दौरान नदी में डूबकर लापता हो गए। इसकी सुचना जैसे ही जगतसिंहपुर गांव के स्थानीय लोगों को हुई, पुरे गांव के लोगों की भीड़ नदी किनारे जूट गयी। चारों तरफ चीख पुकार मच गया। गांव के सभी लोग अपने अपने बच्चों की खोजबीन करने लगे।

इसी बीच स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना कर्पूरीग्राम पुलिस को दिया। सुचना मिलते ही कर्पूरीग्राम पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, स्थानीय गोताखोरों की मदद से पानी में डूब कर गायब हुए किशोर की खोज करने लगे, लेकिन घंटों मशक्कत के बाद भी गायब हुए बच्चों का कुछ पता नही चला। जिसके बाद कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने इसकी सुचना जिला प्रशासन को दिया। सुचना मिलने के बाद जिला प्रशासन की ओर से आयी एसडीआरएफ की टीम ने, घंटो मशक्कत के बाद पानी में डूबकर लापता हुए तीनों बच्चों को निकाल लिया। जिसे कर्पूरीग्राम पुलिस सदर अस्पताल समस्तीपुर ले गयी। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मृत बच्चों की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के छोटी जगतसिंहपुर के रानी टोल वार्ड संख्या 3 निवासी, सर्वेश कुमार राय के 11 वर्षिय पुत्र आशकंद राज, हरपुर सिंघिया गांव के वार्ड 8 निवासी, टुनटुन राम के 15 वर्षिय पुत्र शिवम कुमार तथा उमेश राम के 13 वर्षिय पुत्र विक्की कुमार के रूप में की गयी है। घटना गुरूवार 06 नवम्बर की दोपहर करीब 12 बजे के बाद की बतायी जा रही है। कर्पूरीग्राम पुलिस ने तीनों बच्चों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद, शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि, भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए करीब 1 दर्जन स्थानीय लड़को ने, गांव से निचलने वाली बुढ़ी गंडक नदी में स्नान करने का मन बनाया, और सभी पास के ही बुढ़ी गंडक नदी में नहाने चले गये। जहां नहाने के दौरान मृतक तीनों किशोर गहरे पानी में चला गया, और डूबकर लापता हो गया। जिसके बाद इसकी सुचना कर्पूरीग्राम पुलिस को दिया गया। कर्पूरीग्राम पुलिस ने इसकी सुचना जिला प्रशासन को देते हुए एसडीआरएफ की मांग की। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने, काफी मशक्कत के बाद पानी में डूब कर लापता हुए तीनों बच्चों को निकाल लिया। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी, और तीनों किशोर की पानी में डूबकर मौत हो चुकी थी। मौके पर कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।







