???? बिग ब्रेकिंग: मिट्टी लोड ट्रैक्टर की चपेट में आकर, BPSC शिक्षक की हुई दर्दनाक मौत, एक अन्य घायल! क्या उजियारपुर CO व उजियारपुर थाना के सहयोग से होती है मिट्टी की अवैध कटाई ?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार/उजियारपुर:[ समस्तीपुर] उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव में मिट्टी लोड ट्रैक्टर की चपेट में आकर, बाइक सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, तथा बाईक चालक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से ईलाज के लिए जिला के एक निजि नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां उसका ईलाज जारी है। इस हादसे के शिकार हुए मृत व्यक्ति की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर वार्ड 6 निवासी, मोहम्मद अब्दुल गनी के 50 वर्षीय पुत्र, मास्टर कुद्दूस शाह के रूप में की गयी है, तथा घायल युवक की पहचान चांदचौर मथुरापुर गांव निवासी, मोहम्मद एकरामूल के 25 वर्षिय पुत्र मोहम्मद सरफराज के रूप में की गयी है।

घटना के बाद मृतक के दरवाजे पर सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। मृतक पेशे से शिक्षक थे। उनकी मौत के बाद से इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। उधर स्थानीय लोगों ने इस घटना की सुचना उजियापुर पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे उजियारपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक, अर्जून प्रसाद सिंह ने, मृत शिक्षक के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज, मामले की छानबीन में जूट गए हैं। घटना शुक्रवार 21 जून की दोपहर करीब 01:30 बजे की बतायी जा रही है। घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई मकसूद आलम अंसारी का बताना है कि, मृतक पेशे से बीपीएससी शिक्षक थे। घटना के समय भी वह दलसिंहसराय प्रखंड के बनघारा गांव स्थित अशोक स्मारक +2 उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में छुट्टी होने के बाद वापस अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में चांदचौर मथुरापुर गांव स्थित एक मस्जिद में नमाज अता करने के बाद, उक्त गांव का ही मोहम्मद सरफराज नाम का युवक, मृत शिक्षक को उनके घर छोड़ने सातनपुर गांव आ रहा था। जहां रास्ते में दिनेश फर्नीचर दुकान के आसपास अवैध तरीके से मीट्टी काटकर लोड करके ले जा रहे तेज गति ट्रैक्टर की चपेट में आ गए, तथा बाईक सहित जमीन पर गिर गए। जिसमें उन्हें शरीर के किसी सेंसिटिव जगह पर काफी तेज चोट आ गयी। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। मृतक घर का एकलौता कमाउ सदस्य था। उन्ही के उपर पुरा परिवार आश्रित था। वहीं बाईक चला रहा युवक भी इस हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे जिला के एक निजि अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां चिन्ताजनक स्थिति में उसे आईसीयू में रखा गया है। सुत्रों का बताना है कि, विगत 2-3 माह से थाना क्षेत्र के सातनपुर, भगवानपुर कमला, महिसारी, लोहागीर, बेलारी, लखनीपुर महेशपट्टी, पतैली पुर्वी व पतैली पश्चिमी आदि गांव में  स्थानीय अंचल प्रशासन व उजियारपुर पुलिस प्रशासन के मिलीभगत से, स्थानीय भू-माफिया इन सभी जगहों पर अवैध रूप से मिट्टी की कटाई का काम लगातार कर रहे हैं। जिसके कारण हमेशा इस तरह की घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र में होती ही रहती है। आपको बता दें कि विगत वर्ष अंचलाधिकारी के रूप में नेहा कुमारी ने करीब 1 माह उजियारपुर अंचल कार्यालय का कार्यभार संभाला था। उनके कार्यकाल में उजियारपुर अंचल क्षेत्र के सभी भूमाफिया गायब सा हो गये थे। भूमाफिया के लिए अंचलाधिकारी नेहा कुमारी काल साबित हो गयी थी। इस दौरान वह अकेले ही केवल अपने सरकारी चालक के साथ ही मिट्टी कटाई वाली जगह पर पहुंचकर ट्रैक्टर जप्त कर कारवाई कर चुकी हैं। जिसके बाद सभी भूमाफिया गायब से हो गये थे। उजियारपुर को अभी भी नेहा कुमारी जैसी ईमानदार व कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी की जरुरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *