???? बिग ब्रेकिंग: गालीबाज पुसा थानाध्यक्ष राहूल कुमार के खिलाफ खेग्रामस ने निकाला प्रतिवाद मार्च

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा/पुसा:[समस्तीपुर] पुसा थाना के थानाध्यक्ष राहुल कुमार के द्वारा, थाना क्षेत्र के जनता से गाली भरे लफ़्ज़ में बात करने, व उनकी कार्यशैली के खिलाफ अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के कार्यकर्ताओं ने, मंगलवार 09 जुलाई 2024 को प्रतिवाद मार्च निकालकर, पूसा थानाध्यक्ष को थानेदारी से हटाने, खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इस्तेखार पर जानलेवा हमला करने वाले असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेजने, फर्जी पूसा थानाकांड 62/24 की निष्पक्ष जांच कराकर फर्जी केस करने वाले पर कार्रवाई करने की मांग जिला पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर से किया।

खेग्रामस के द्वारा आयोजित यह प्रतिवाद मार्च, मानस मंदिर पूसा से चलकर बैंक चौक, थाना होते हुए अस्पताल चौक पर पहुंचकर एक सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान खेग्रामस के कार्यकर्ताओं ने, पुसा थाना क्षेत्र के आम जनता को अश्लील गाली देने वाले पुसा थानाध्यक्ष राहूल कुमार के खिलाफ, जमकर नारेबाजी की। इस दौरान खेग्रामस के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इश्तेखार की अध्यक्षता में तथा प्रखंड सचिव सुरेश कुमार के संचालन में एक सभा का आयोजन भी किया गया।

आयोजित इस सभा को संबोधित करते हुए खेग्रामस के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र राय ने कहा कि, पूसा थानाध्यक्ष दलाल, बिचौलिया व शराब माफियाओं के इशारे पर थाना चला रहे हैं। पूसा की धरती पर किसी भी थानेदार की तानाशाही, मनमानी नहीं चली है और न ही चलेगी। पूसा थानाध्यक्ष को पूसा थाना का इतिहास देखना चाहिए। उन्होंने आगे यह भी कहा है कि, गालीबाज पूसा थाना के थानेदार राहूल कुमार को थानेदारी से हटाने तक, खेग्रामस आंदोलन चलाएगी।

इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि खेग्रामस जिलाध्यक्ष उपेन्द्र राय,भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, आरवाईए के जिला सचिव सह जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार, महेश कुमार, खेग्रामस जिला कमिटी सदस्य अशोक कुमार तथा स्थानीय लोगों में, सुनीता देवी, फूलो देवी, मौली देवी, इंदू देवी, अनीता देवी, भागनारायण राय, अजय कुमार, केदार कुमार, रंजन कुमार, मोहम्मद सिराज, नागेन्द्र शर्मा, राजा शर्मा, बीना देवी, काजल देवी, मुनिया देवी, रेनू देवी, सरिता देवी, राजकुमारी देवी, चंद्रकला देवी, कविता देवी, संजू देवी,शफूलो देवी, गीता देवी, शकुंतला देवी, आशा देवी, शंकर मांझी, कैलाश राम, रंजीत राम आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *