
अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[समस्तीपुर] जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार में, गुरुवार 11 जुलाई की दोपहर करीब 01:30 बजे अचानक उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी बाबूराम के द्वारा, जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय के सभा कक्ष में, जिले के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी के साथ की जा रही, समीक्षात्मक बैठक के दौरान ही, सभा कक्ष के छत से लगे पंखे में अचानक हुई शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी।

पंखे में अचानक आग लगने के बाद सभागार में अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि तत्काल मेन स्वीच ऑफ करके उस जले हुए पंखे में की जा रही विद्यूत प्रवाह को रोक दिया गया। जिसके बाद सभागार के अंदर बैठे पदाधिकारियों ने राहत की सांस ली। हालांकि अगर क्षतिग्रस्त पंखा आग लगने के साथ ही नीचे गिर जाता तो, किसी बड़े हादसे से इनकार भी नही किया जा सकता था

वैसे इस दौरान किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुई। हालांकि हादसे के दौरान भी डीआईजी दरभंगा बाबूराम के द्वारा की जा रही समीक्षात्मक बैठक लगातर जारी ही रहा।








