???? बिग ब्रेकिंग: संदिग्ध अवस्था में नवविवाहिता का मिला शव, मौके पर पहुंच जांच में जुटी स्थानीय पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा/मुसरीघरारी:[समस्तीपुर] मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा गांव स्थित एक घर से, शनिवार 13 जुलाई की देर शाम संदिग्ध अवस्था में एक नवविवाहिता का शव, उसके ही ससुराल स्थित घर से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते नवविवाहिता के दरवाजे पर, सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

किसी ने इसकी सूचना मुसरीघरारी पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद मुसरीघरारी पुलिस मौके पर पहुंच, मृतिका के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में जुट गयी है। मृतिका की पहचान मुसरीघरारी थाना अंतर्गत लाटबसेपुरा गांव के वार्ड 9 निवासी, चंदन कुमार दास की 22 वर्षीय पत्नी आरती कुमारी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में, पूछे जाने पर मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया कि, उन्हें गुप्त सूचना मिली कि, लाटबसेपुरा गांव के वार्ड 9 में स्थित एक घर में, एक नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है, तथा मृत नवविवाहिता के घर वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

सूचना मिलने के बाद जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो, देखा कि मृत विवाहिता का शव, उसके ही ससुराल के एक रूम में बिछावन पर पड़ा हुआ है, तथा घर के सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना मृतिका के मायके वालों को देकर, शव का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

मृतिका के मायके वालों के आने के बाद, उनकी मौजूदगी में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया जाएगा। घटना के कारणों का खुलासा अभी तक नही हो पाई है। आपको बता दें कि मृतिका की शादी मात्र तीन महीने पुर्व ही हुई थी। जहां यह घटना हो गयी। घटना के बाद से पुरे गांव में एक चुप्पी सी छाई हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *