???? बिग ब्रेकिंग: बाईक सवार बदमाशों ने कचहरी परिसर से झपट्टा मारकर ले उड़ा 1 लाख रूपए,जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:[समस्तीपुर] जिले के नगर थाना अंतर्गत कचहरी रोड में रजिस्ट्री ऑफिस के सामने से, बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने जमीन रजिस्ट्री का काम करने वाले, एक व्यक्ति के पास से झोला में रखे 1 लाख रूपए झपट्टा मार कर ले उड़ा।

हालांकि उस समय कचहरी परिसर में मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए, उसके पीछे दौड़ भी लगाया, लेकिन तब तक बाईक सवार बदमाश काशीपुर तिरहूत एकेडमी की तरफ जाने वाले रास्ते में भाग निकला। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना, नगर थाने की पुलिस तथा डायल नंबर 112 की टीम को दिया।

सूचना मिलने के तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुंची नगर थाने की पुलिस, व डायल नंबर 112 की पुलिस पिड़ित व्यक्ति से पूछताछ करते हुए, मामले की छानबीन में जुट गई है। पीड़ित व्यक्ति की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के जितवारपुर कुम्हिरा गांव निवासी 70 वर्षीय धीरेंद्र लाल कर्ण के रूप में की गई है। घटना सोमवार 22 जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे की है।

घटना के संबंध में धीरेंद्र लाल कर्ण का बताना है कि, वह जमीन रजिस्ट्री ऑफिस में जमीन रजिस्ट्री करवाने का काम करता है। जहां आज दोपहर के समय उनके पास एक व्यक्ति जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए आया था, जिसने जमीन रजिस्ट्री के लिए उन्हें एक लाख रुपए का चालान जमा कराने के लिए पैसा दिया था।

जिसे वह झोला में रखकर जिस जगह पर वह बैठते हैं, वहीं दीवार पर लगे कील के सहारे रख दिया, तथा एक अन्य व्यक्ति जो जमीन से संबंधित जनकारी लेना चाहता था, उनसे वह बात करने लगा। इसी बीच सफेद रंग के अपाचे बाईक पर सवार 2 की संख्या में आए बदमाशों ने, एक झटके में दीवार पर टंगे पैसों से भरा झोला को झपटा और बाइक पर बैठकर भाग निकला।

वहीं घटना के संबंध में नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष प्रताप कुमार का बताना है कि, कचहरी परिसर से एक व्यक्ति से 1 लाख रूपए बाईक सवार द्वारा छीन लिए जाने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि प्रथम दृष्ट्या यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *