Samastipur: जन-शिकायत मिलने के बाद भाकपा माले ने शुरू किया, प्रीपेड मीटर पर रोक लगाओ अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:[समस्तीपुर] जिले के ताजपुर प्रखंड अंतर्गत, मोतीपुर गांव के वार्ड संख्या 27 में, रविवार 04 अगस्त को भाकपा माले ने हक दो वादा निभाओ अभियान के तहत, प्रीपेड मीटर पर रोक लगाने की मांग, संबंधित पदाधिकारी से किया।

इस दौरान भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने, मोतीपुर गांव के वार्ड-27 समेत अन्य जगहों पर अभियान चलाकर, प्रीपेड मीटर पर जनता की प्रतिक्रिया को संग्रह भी किया। इस दौरान विद्यूत उपभोक्ताओं ने, प्रीपेड मीटर तेज चलने, सर्वर डाउन रहने पर रिचार्ज नहीं होने, शॉर्ट लगने पर ओवरलोड चार्ज कटने, रिचार्ज रहने के बाबजूद विद्यूत आपूर्ति बंद हो जाने, खराब होने पर स्थानीय स्तर पर सुधार करने की सुविधा का अभाव समेत कई अन्य जानकारियां भी दिया।

मौके पर भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सह, जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि, विभाग खुद प्रीपेड मीटर को लेकर उपभोक्ताओं को भ्रम में डाल रखा है। पहले प्रीपेड मीटर को सरकारी कार्यालयों, एवं अधिकारियों के आवासों में लगाकर, उपभोक्ताओं के भ्रम को दुर करना चाहिए था, साथ ही जागरूकता अभियान चलाकर लोगों में फैले भ्रम को दूर करना चाहिए था, लेकिन विभाग ने ऐसा नही किया, और पहले उपभोक्ताओं के घरों में ही जबरदस्ती प्रीपेड मीटर लगाना शुरू कर दिया।

जहां प्रीपेड मीटर लगाने के बाद करीब-करीब सभी उपभोक्ताओं का बिल दोगुना आने लगा, साथ ही इस प्रीपेड मीटर में राशि रहते हुए भी बिजली कटने लगा। माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि विभाग को चाहिए कि, जिलाधिकारी के नेतृत्व में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, पत्रकारों को रखकर प्रीपेड मीटर का डेमो कराए, ताकि लोगों का विश्वास जीता जा सके।

मौके पर आशा देवी, गीता देवी, आसिफ होदा, मोहम्मद एजाज, रामसकल राय, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7k Network

दलसिंहसराय थाना से महज 50 मीटर की दुरी पर असमाजिक तत्व के युवकों का तांडव! आधार कार्ड में सुधार कराने पहुंची महिला के साथ मारपीट! पत्नी को बचाने पहुंचे पति को भी मारपीट कर किया अधमरा! थानाध्यक्ष दलसिंहसराय की बहादुरी! पिड़ित को अस्पताल भेज साईबर कैफे वाला से पहले ले लिया आवेदन।

दलसिंहसराय थाना से महज 50 मीटर की दुरी पर असमाजिक तत्व के युवकों का तांडव! आधार कार्ड में सुधार कराने पहुंची महिला के साथ मारपीट! पत्नी को बचाने पहुंचे पति को भी मारपीट कर किया अधमरा! थानाध्यक्ष दलसिंहसराय की बहादुरी! पिड़ित को अस्पताल भेज साईबर कैफे वाला से पहले ले लिया आवेदन।

अंगारघाट पंचायत में आयोजित महापंचायत के माध्यम से, सरस्वती पूजा के दिन मुखिया इन्दु कुमारी के घर पहुंचकर, माले नेता समीम मंसुरी के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की, की गयी निंदा! समाजिक बहिष्कार का लिया गया फैसला