???? बिग ब्रेकिंग: जिला परिवहन पदाधिकारी के देखरेख में, 16 अगस्त को प्रमुख व उप-प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव पर की जाएगी चर्चा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[ समस्तीपुर] उजियारपुर प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख पर, लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का जिन्न एक बार फिर बाहर निकल आया है।

जहां इस बार जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) की देखरेख में, आगामी 16 अगस्त को प्रस्ताव पर चर्चा के लिए, पंचायत समिति सदस्यों की विशेष बैठक बुलाई गई है। इस विशेष बैठक से संबंधित पत्र सभी 38 पंचायत समिति सदस्यों को, जिला परिवहन पदाधिकारी ने जारी कर बैठक में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

आपको बता दें कि उजियारपुर प्रमुख व उपप्रमुख पर, पूर्व में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के दौरान बुलाई गई विशेष बैठक से, प्रमुख व उपप्रमुख सहित 25 सदस्य अनुपस्थित हो गए थे। जिससे प्रमुख व उपप्रमुख की कुर्सी बरकरार रह गयी थी।

हालांकि उक्त बैठक में अनुपस्थित सदस्यों के अलावा 13 सदस्य उपस्थित भी हुए थे, लेकिन तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ॰ बीएन सिंह ने, कोरम का अभाव बताते हुए बैठक में मत विभाजन करवाने से इंकार कर दिया था।

जिसके बाद पूर्व प्रमुख रिंकी कुमारी ने, सदन में उपस्थित 13 सदस्यों से ही, अविश्वास प्रस्ताव पर मत विभाजन करवाने के मांग को लेकर, हाईकोर्ट चली गई थीं। जिसके बाद हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए जिलाधिकारी ने, समस्तीपुर डीटीओ को विशेष बैठक बुलाकर निर्णय कराने को कहा था।

जिसके आलोक में डीटीओ ने सभी 38 सदस्यों को बैठक के लिए आमंत्रित कर दिया था। जिसके बाद रिंकी कुमारी ने सभी सदस्यों के बैठक में उपस्थिति का बिरोध करते हुए, जिलाधिकारी से हाईकोर्ट का हवाला देते हुए 13 सदस्यों के बीच ही मतविभाजन कराने का निवेदन किया था।

जिसके बाद जिलाधिकारी ने भी डीटीओ के पत्र पर रोक लगाते हुए, बैठक पर रोक लगा दिया था। हालांकि इस बीच विगत 3 अगस्त को वर्तमान बीडीओ अमित कुमार ने प्रमुख की अध्यक्षता में पंसस की सामान्य बैठक करा दिया।

लेकिन इसी बीच डीटीओ के द्वारा, अविस्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए विशेष बैठक बुलाने के निर्णय से, राजनीतिक गलियारे के दांव पेंच का माहौल तेज हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7k Network