अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[कल्याणपुर] कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव स्थित दुमदुमा पूल के निकट हूई लूटपाट मामले का कल्याणपुर पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए घटना में संलिप्त तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार बदमाश के पास से एक एंड्रॉयड मोबाईल फोन बरामद किया गया है।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर भुट्टा चौक निवासी, मोहम्मद अकबर उर्फ लफुआ के पुत्र मोहम्मद हैदर, मोहम्मद ईलियास के पुत्र मोहम्मद सिराज उर्फ मोहम्मद फैसल तथा मोहम्मद जुमन के पुत्र मोहम्मद मोहम्मद शाहनवाज उर्फ चुनमुनी के रूप में की गयी है।
उक्त जानकारी एसडीपीओ सदर द्वितीय विजय कुमार महतो ने प्रेस वार्ता के दौरान दिया। प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए, उन्होंने बताया कि बीते दिनों 03 अगस्त 2024 की अहले सुबह करीब 2 बजे, उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर बाजितपुर गांव निवासी, भारतेंदु राय से उक्त बदमाशों ने उस समय लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।
जिस समय वह अपने चारपहिया वाहन पिकअप पर 3 बैट्री लोड करके, उजियारपुर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान 3 की संख्या में आए अज्ञात बदमाशों ने, थाना क्षेत्र के अकबरपुर दुमदुमा पुल के निकट, उनकी गाड़ी को ओवरटेक करके रोका तथा हथियार के बल पर उनके पिकअप पर लोड तीनों बैट्री लूट लिया, तथा भाग निकले।
घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक एसआईटी का गठन किया गया। गठित इस एसआईटी की टीम ने प्राप्त मानवीय आसुचना व वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर घटना मे शामिल सभी बदमाशों की पहचान करते हुए, घटना में शामिल बदमाशों में से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।







