???? बिग ब्रेकिंग: हक दो वादा निभाओ अभियान के तहत विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:[ताजपुर] ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के बहादुरनगर में भाकपा माले ने, हक दो वादा निभाओ अभियान के तहत प्रीपेड स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने, प्रतिदिन 24 घंटे बिजली देने की व्यवस्था करने, दिल्ली के तर्ज पर बिहार में प्रति परिवार को 2 सौ यूनिट बिजली नि:शुल्क देने, जनवितरण प्रणाली में गेहूं एवं चावल के साथ-साथ दाल, तेल, चीनी देने, वृद्धा, दिव्यांग एवं मोसमाती पेंशन 3 हजार रुपए करने आदि के मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया।

ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के बहादुरनगर से शुरू की गयी प्रदर्शन, रजबा लाईन होटल से होते हुए पुनः बहादुरनगर लौटकर एक सभा में तब्दील हो गया। इस प्रदर्शन में शामिल महिलाएं, अपने हांथों में मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारे भी लगाए।

आयोजित सभा को संबोधित करते हुए, भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि, नीतीश कुमार विधानसभा में जाति जनगणना का आकंड़ा प्रस्तुत करते हुए, बिहार में 94 लाख परिवारों को अतिनिर्धन परिवार बताकर दो-दो लाख रूपये अनुदान राशि देने की घोषणा की थी, लेकिन कोई इसका लाभ ना ले सके, इसके लिए 70 हजार का आय प्रमाण-पत्र की बाध्यता कर दी गयी है।

इस दौरान उन्होंने बिना शर्त 94 लाख चिन्हित अतिनिर्धन परिवारों को 2-2 लाख रुपये देने की मांग की। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, 2-2 लाख रूपये देने में 72 हजार रूपये से कम का आय प्रमाण-पत्र अनिवार्य कर दिया गया है। अंचल पात्र गरीबों को आय प्रमाण-पत्र बनाने में आनाकानी कर रहा है, जबकि कथित तौर पर पैसा का लेन-देन कर कुपात्र व्यक्ति को पात्र बनाने का खेल चल रहा है।

इसके खिलाफ 22 अगस्त को 11 बजे से भाकपा माले के अंचल-प्रखंड पर प्रदर्शन में बड़ी भागीदारी दिलाकर सफल बनाने की अपील की गई। मौके पर नीलम देवी, रधिया देवी, रजनी देवी, परिया देवी, हरेंद्र सिंह, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *