???? बिग ब्रेकिंग: खबर का असर-  सरायरंजन थानाध्यक्ष सिम्पी कुमारी की गयी थानेदारी, करीब दो सप्ताह पूर्व ही बनी थी थानेदार, थाना परिसर में युवक को निर्ममतापूर्वक पीटने का था आरोप, “BIHAR KI AWAZ” ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था खबर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:[ सरायरंजन] जिले के सरायरंजन थानाध्यक्ष सिम्पी कुमारी को पुलिस कप्तान समस्तीपुर विनय तिवारी ने तत्काल लाईन क्लोज कर दिया है। उक्त कार्रवाई एएसपी सह एसडीपीओ सदर 01 संजय कुमार पांडेय के द्वारा समस्तीपुर एसपी को सौंपे गए जांच रिपोर्ट के आधार पर किया गया है।

आपको बता दें कि, विगत 4 दिनों पहले सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरूणा रसलपुर गांव निवासी, राकेश कुमार शर्मा की कुछ तस्वीरें सोशल मिडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर बड़ी तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें साफ साफ दिख रहा था कि, उक्त युवक के प्राईवेट पार्ट पर काफी गंभीर चोटें आई है।

वायरल तस्वीर के बारे में जानकारी जुटाने पर ज्ञात हुआ कि, सरायरंजन थानाध्यक्ष सिम्पी कुमारी ने अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर, लूट की घटना में शक के आधार पर उसे थाना पर लाकर बेरहमी से पिटाई कर दिया था। जिससे संबंधित खबर एक मात्र न्यूज पोर्टल “BIHAR KI AWAZ” ने “समस्तीपुर पुलिस का क्रूर चेहरा आया सामने, पुछताछ के बहाने कर दी युवक की जमकर पिटाई, क्रूरता की गवाही देती तस्वीरें हो रही वायरल” शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

जिस खबर के आलोक में संज्ञान लेते हुए, एएसपी सह सदर एसडीपीओ 01 संजय कुमार पांडेय ने, सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरूणा रसलपुर गांव स्थित पिड़ित युवक के निवास स्थान पर जाकर, उससे मुलाकात किए, तथा घटना को सही पाया। जिसके बाद उन्होंने पिड़ित युवक को दोषी पुलिसकर्मियों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।

जिसके बाद उन्होंने घटना से संबंधित जांच रिपोर्ट जिला पुलिस कप्तान समस्तीपुर विनय तिवारी को सौंप दिया। जिसके बाद पुलिस कप्तान समस्तीपुर विनय तिवारी ने, प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर सरायरंजन थानाध्यक्ष सिम्पी कुमारी को लाईन हाजिर कर दिया।

आपको बता दें कि विगत तीन टर्म से सरायरंजन थाना का कमान संभालने वाले पुलिस पदाधिकारी या तो निलंबित हो रहे हैं अथवा लाईन क्लोज हो रहे हैं। सिम्पी कुमारी से पहले सरायरंजन थाना के पूर्व थानाध्यक्ष रविकांत कुमार तथा रामचंद्र चौपाल भी निलंबित हो चुके हैं। पुलिस सुत्रों की मानें तो अभी जिला के 2-3 अन्य थानाध्यक्षों पर भी जिला पुलिस मुख्यालय की पैंनी नजर बनी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *