Samastipur: प्रीपेड मीटर पर रोक लगाने की मांग को लेकर, सर्वदलीय विद्यूत सुधार संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[समस्तीपुर] जिला मुख्यालय स्थित मवेशी अस्पताल के पास से, सर्वदलीय विद्यूत सुधार संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने, प्रीपेड स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने, 24 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करने, विद्यूत सेवा शुल्क-मीटर शुल्क एवं लोड शुल्क पर रोक लगाने, 2 सौ यूनिट फ्री बिजली देने आदि के मांगों को लेकर जुलुस निकालकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यूत सुधार संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने, रविवार को शहर के गायत्री कंप्लेक्स के पास इकट्ठा होकर, “कथित रूप से तेज चलने वाले प्रीपेड मीटर पर रोक लगाओ”, “इलेक्ट्रीक शुल्क-मीटर शुल्क, लोड शुल्क पर रोक लगाओ”, “सबसे गरीब राज्य में सबसे महंगा बिजली क्यों- बिहार सरकार जबाब दो” आदि के नारे लगाते हुए, मवेशी अस्पताल, सर्किट हाउस, सदर अस्पताल रोड होते हुए, स्टेडियम गोलंबर पहुंचकर जुलूस सभा में तब्दील हो गया।

सभा की अध्यक्षता सेवानिवृत्त सैनिक रामबली सिंह ने किया। आयोजित उक्त सभा को संबोधित करते हुए, विद्यूत सुधार संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक, सह भाकपा-माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि, प्रीपेड मीटर तेज चलने की खबरें लगातार आ रही है। जिस विद्यूत उपभोक्ता का बिजली बिल 250 से 300 रूपये आता था, डिजिटल मीटर लगते ही उनका बिल 5 सौ रूपये आने लगा।

माले नेता ने यह भी कहा कि, सबसे गरीब राज्य में सबसे महंगी बिजली आपूर्ति उपभोक्ताओं का शोषण है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, आखिर प्रीपेड मीटर में अंदरुनी क्या गड़बड़ी है कि, सरकारी विभाग, कार्यालय, अधिकारियों के आवास आदि जगहों पर प्रीपेड मीटर नहीं लगा रही है।

उन्होंने प्रीपेड मीटर पर रोक लगाने, प्रतिदिन 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की गारंटी करने, दिल्ली की तर्ज पर 2 सौ यूनिट फ्री बिजली देने, मीटर रेंट, लोड चार्ज समेत अतिरिक्त चार्ज वापस लेने, जबरदस्ती प्रीपेड मीटर लगाने पर रोक लगाने, प्रीपेड मीटर का बिल देने की व्यवस्था करने की मांग की है।

अन्यथा आंदोलनरत जनता के साथ मिलकर आंदोलन को और भी तेज कर देने की बात कही है।

मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेंद्र राय, मोहम्मद सागीर, मनोज शर्मा, आइसा के सुनील कुमार, लोकेश राज, खेग्रामस के उपेंद्र राय, सोनेलाल पासवान, भाकपा माले के राजकुमार चौधरी, रेल विकास एवं विस्तार मंच के संयोजक शत्रुध्न राय पंजी, जीतेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, मोहम्मद उस्मान, चंदन कुमार बंटी, धीरज कुमार, रविरंजन कुमार समेत दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर के ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ पर उठे सवाल, पुलिस प्रेस विज्ञप्ति में कई विरोधाभास! गबन के मामला को बताया लूट! लूट की बाईक बरामदगी पर भी संदेह! एनकाउंटर में गोली लगने की जगह व बगैर प्रेस वार्ता की कार्रवाई भी संदेह को दे रहा बल