अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[ समस्तीपुर ] जिले के वैनी थाना के प्रथम थानाध्यक्ष के रूप में, 2018 बैच के पुलिस अवर निरीक्षक आनंद शंकर गौरव ने, शुक्रवार 06 सितम्बर को अपना कार्यभार संभाल लिया।

इस दौरान वैनी थाना परिसर में मौजूद स्थानीय समाजसेवी, व पुलिस पदाधिकारियों ने नए थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव का स्वागत फुल-माला, बुके व मिठाई देकर किया। वैनी थाना का कार्यभार संभालने के बाद मौके पर मौजूद पत्रकारों को उन्होंने बताया कि, वैनी थाना क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाना, थाना क्षेत्र में अमन-चैन व शांति का वातावरण बनाए रखना तथा प्रतिबंध शराब के धंधे में संलिप्त लोगों पर नकेल कसना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

इस दौरान थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव ने क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा कि, अगर उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो, वह निःसंकोच स्वयं उनसे आकर मिल सकते हैं। उनसे मिलने के लिए किसी के बहकावे में नही आना है। सरकार ने उन्हें क्षेत्र वासियों की सेवा करने के लिए ही यहां भेजा है।
उधर स्थानीय लोग भी नये थानाध्यक्ष के कार्यभार संभालने के बाद काफी खुश नजर आ रहे थे। वहीं आनंद शंकर गौरव के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों का बताना है कि, अब वैनी थाना क्षेत्र में शराब माफियाओं व अपराधियों की खैर नही है।
आपको बता दें कि वैनी थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव की पहचान, शांत स्वभाव व सख्त मिजाज के पुलिस पदाधिकारियों में की जाती है। मौके पर पत्रकारों में मृत्यूंजय कुमार ठाकुर, झून्नू बाबा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।







