???? बिग ब्रेकिंग: शहर के स्टेशन रोड स्थित एक रेस्ट हाउस में पुलिस की छापेमारी, संदिग्ध हालत में आधा दर्जन युवक व युवतियां गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[ समस्तीपुर] शहर के बीचों बीच स्थित स्टेशन रोड पार्सल गेट के पास, जिले की टाउन थाना, महिला थाना व एससी/एसटी थाने की पुलिस ने एक रेस्ट हाउस में छापामारी कर, करीब आधा दर्जन युवक एवं युवती को संदिग्ध हालत में हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई है।

हालांकि इस मामले पर स्थानीय पुलिस अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। वहीं सूत्रों का बताना है कि जिला मुख्यालय के स्टेशन रोड स्थित अमित रेस्ट हाउस नमक होटल में काफी दिनों से संदिग्ध लोगों का आना जाना लगा रहता था।

इसी बीच अचानक बुधवार 11 ,सितम्बर की दोपहर भारी मात्रा में पुलिस बल को देखकर, स्थानीय लोग सकते में आ गए।

कुछ देर बाद पता चला कि अमित रेस्ट हाउस में नगर थाना सहित अन्य थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी कर, करीब आधा दर्जन युवक एवं युवतियों को अपने गिरफ्त में ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही।

इस खबर से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए जुड़े रहिए NEWS20 BIHAR KI AWAZ के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *