



अरविन्द कुमार/अमित कुमार: (समस्तीपुर) समस्तीपुर जिला के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी का, मुजफ्फरपुर रेल एसपी में स्थानांतरण होने के बाद, जिले के मथुरापुर स्थित एक निजि सार्वजनिक भवन में, जिले के पुलिस पदाधिकारीयों के सहयोग से, शनिवार 14 अगस्त की शाम 06:30 बजे से विदाई समारोह का आयोजन किया गया था।

आयोजित इस समारोह में शिरकत करने पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों के साथ साथ, अन्य पदाधिकारी व गणमान्य लोगों ने एसपी विनय तिवारी को रेल एसपी बनाए जाने पर बधाई दिया।

इस दौरान दर्जनों पुलिस पदाधिकारियों ने उन्हें बुके देकर एसपी विनय तिवारी का स्वागत किया। मौके पर अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, उप-विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी, सदर एसडीपीओ द्वितीय विजय कुमार महतो,

दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा, पटोरी एसडीपीओ बीके मेधावी, रोसड़ा एसडीपीओ सोनल कुमारी, मुख्यालय डीएसपी केके दिवाकर, यातायात डीएसपी आशिष राज, मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद,

यातायात थानाध्यक्ष सुनीलकांत सिन्हा, एससी/एसटी थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार भारती, घटहो थानाध्यक्ष मंजूला मिश्रा, बंगरा थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी, खानपुर थानाध्यक्ष रिशिता स्नेह, मथुरापुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार,

वारिसनगर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार के अलावे पशु प्रेमी महेंद्र प्रधान, डॉ निशांत कुमार, जदयू के जिला कार्यालय प्रभारी सुबोध कुमार सिंह, तनिष्क के अनिरूद्ध कुमार, युवा समाजसेवी सह पूर्व वार्ड पार्षद राहुल कुमार, एजाजुल हक नन्हे, सुमन कुमार, आदि मौजूद थे।