अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[समस्तीपुर] जिला मुख्यालय के नगर थाना क्षेत्र स्थित नीम गली में, बाईक सवार हथियारबंद बदमाशों ने, देर शाम करीब 06:30 बजे, घर से बाहर बुलाकर बात करते करते गोली मार दी तथा भाग निकले। गोली लगने के बाद उक्त व्यक्ति घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

जिसे घायल के परिजनों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से, ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीं सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच, मृतक के परिजनों से बातचीत कर मामले की छानबीन में जूट गयी है।
मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के नीम गली निवासी, शंभू सेठ के 50 वर्षिय पुत्र बेचू सेठ के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार 18 सितम्बर की देर शाम करीब 06:30 बजे एक ही बाईक पर सवार होकर दो की संख्या में बदमाश बेचू सेठ के आवास के नीचे दुकान के पास सड़क पर आए, तथा नीचे दुकान के पास से आवाज देकर उसे नीचे दुकान के पास बुलाया। आवाज सुनकर बेचु सेठ भी बाईक सवार से बात करने पहुंच गए।
जहां बात करते करते बाईक सवार बदमाशों ने बेचू सेठ को गोली मार दी। जिसमें गंभीर रूप से वह जख्मी हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर बेचू सेठ का बेटा सहित अन्य परिजन व स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। जहां से आनन-फानन में ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया।
जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि घटना को किसने और क्यूं अंजाम दिया। इसकी जानकारी अभी नही मिल पायी है।







