चंदन कुमार/अमित कुमार: ( रोसड़ा ) रोसड़ा थाना क्षेत्र के सहियार गांव से अज्ञात चोरों ने, दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकिल की देर रात चोरी कर ली।

घटना की जानकारी घरवालों को अगले दिन को उस वक्त हुई, जब वह सुबह में बाईक को अपने दरवाजे पर नही देखा। जिसके बाद पिड़ित व्यक्ति ने चोरी की घटना से संबंधित आवेदन स्थानीय रोसड़ा थाना को उपलब्ध करा दिया है।
पिड़ित व्यक्ति रोसड़ा थाना क्षेत्र के सहियार गांव के वार्ड 09 निवासी, नारायण कुंवर ने थाना को दिए आवेदन में बताया है कि, रोसड़ा थाना क्षेत्र के महावीर चौक पर वह चायपत्ती की दुकान चलाते हैं।
बुधवार 11 सितम्बर की संध्या करीब 7 बजे, अपने पड़ोसी दुकानदार रवि कुमार जिसकी फल की दुकान है। उससे उसकी पल्सर बाईक लेकर वह अपने घर चला गया। जहां घर जाकर उस बाईक को अपने दरवाजे पर खड़ी करके घर के अंदर सोने चला गया।
सुबह जब सोकर उठा तो उसकी बाईक अपने जगह पर नही थी। जिसके बाद उसने काफी खोजबीन भी किया, लेकिन कुछ पता नही चला। जिसके बाद उसने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए स्थानीय थाना को आवेदन उपलब्ध करा दिया है।








