???? बिग ब्रेकिंग: युवा राजद ने स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन की मौजूदगी में संगठन का किया विस्तार, नवमनोनीत पार्टी पदाधिकारियों के बीच विधायक ने किया प्रमाण-पत्र का वितरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:( समस्तीपुर) जिला मुख्यालय के मोहनपुर स्थित राहुल विवाह भवन परिसर में, युवा राजद ने एक कार्यक्रम का आयोजन कर संगठन का विस्तार किया।

जिसमें आगामी 2025 में आहूत विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए, प्रखंड एवं जिला कमेटी में नए एवं पुराने सदस्यों को मिलाकर एक सशक्त कमेटी का गठन करते हुए, संघठन का विस्तार भी किया गया।

आयोजित इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन व युवा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने, नवमनोनीत पदाधिकारियों को मनोयन पत्र दिया।

आयोजित इस बैठक को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि, आगामी 2025 में होने वाली बिहार विधानसभा चुनाव में, युवाओं के उपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी होगी है।

बिहार को आगे ले जाने के लिए बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में, हमारे नेता तेजस्वी प्रसाद यादव जी के हाथों को मजबूती देते हुए, प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए कृसंकल्पित होना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि, नीतीश कुमार जी पिछले 18-19 सालों से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। कुछ अच्छे भी काम किए होंगे तो कुछ कमियां भी उनके काम में रही होंगी। वह इस बात से इनकार नही करते हैं कि, उन्होंने 19 सालों में कुछ काम नहीं किया है, लेकिन बिहार में जो स्थिति है वह बद से बदतर होती जा रही है। अब मुख्यमंत्री जी बुजुर्ग भी हो गए हैं, उम्रदराज भी हो गए हैं। किसी भी काम को एक उम्र सीमा तक ही किया जाता है, लेकिन अभी के समय में मुख्यमंत्री जी का जो स्वास्थ्य है, जो उम्र है, अब इतनी बड़ी जिम्मेदारी निभाने की शक्ति उनमें नहीं है। इसलिए बिहार की 14 करोड़ जनता बिहार को एक स्वस्थ, ऊर्जावान व युवा व्यक्ति के हाथों में बागडोर संभालने के लिए देना चाहती है। वैसे व्यक्ति को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना चाहती है, जो बिहार में विकास की गति को और भी तेज गति से आगे की ओर ले जाए, और ये सारे गुण बिहार के पुर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी में मौजूद है। बिहार की 14 करोड़ जनता तेजस्वी यादव जी को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाह रही है। मुख्यमंत्री नितिश कुमार जी के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट जारी है, जिसे संभाल पाना मुख्यमंत्री जी के बस की बात नहीं है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, सड़क रोज बन रहे हैं, और 3 महीने में टूट रहा है, पुल पुलिया बन रहा है और रोजाना टूटकर गिरता जा रहा है। ऐसे तमाम विभागों की समीक्षा मुख्यमंत्री जी ठीक ढंग से नहीं कर पा रहे हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति सबके सामने है। आजकल बिहार में सबसे ज्यादा अपराधिक घटनाएं हो रही है। जिसकी सही ढंग से मॉनिटरिंग भी नही की जा रही है।  हर चीज का अपना एक वक्त होता है, एक सीमा होती है एक उम्र होता है, तो ऐसी स्थिति में तमाम उन लोगों ने राजनिति से संन्यास लिया है, जिन्हें इस बात का एहसास। हो गया था कि अब राजनिति करने की बागडोर देश की युवाओं को देनी चाहिए। एक समय में लाल कृष्ण आडवाणी जी तथा अटल बिहारी बाजपेयी जी ने भी राजनिति से संन्यास लिया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव एवं मंच संचालन प्रदेश महासचिव सूरज कुमार दास ने किया। मौके पर जिला परिषद हेमंत कुमार कुमुद प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश कुमार, संतोष यादव, नव मनोनीत समस्तीपुर जिला के महासचिव अशोक राय, महेश राय, पवन राय, आशीष कुमार उर्फ टोनी, मुकेश कुमार, अमरेश कुशवाहा, अरुण कुमार दास व विजय महतो सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *