???? बिग ब्रेकिंग: मृतक गुंजन कुमार की अंत्येष्टि में शामिल हुए माले नेता, सड़क हादसे में गुंजन कुमार की हो गयी थी मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर) जिले के पुसा प्रखंड अंतर्गत  जानघाट के निकट गुरूवार 26 सितम्बर की दोपहर हुई सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। मृत युवक की पहचान पुसा थाना क्षेत्र के गंगापुर पंचायत निवासी, श्रवण राम के 20 वर्षीय पुत्र गुंजन कुमार के रूप में की गयी है।

घटना के समय मृतक गुंजन कुमार प्रखंड मुख्यालय से ऑटो पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इधर घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना की सुचना मिलने के बाद भाकपा माले जिला सचिव उमेश कुमार, जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार, प्रखंड कमिटी सदस्य सुरेश कुमार, सुनिता देवी, रविन्द्र सिंह, दिनेश राय, अखिलेश सिंह आदि शामिल हुए एवं श्रद्धांजलि अर्पित किया।

भाकपा माले के नेताओं ने मृतक के शोक संतप्त परिवार को ढ़ाढस बंधाया, तथा कहा कि भाकपा-माले परिजनों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराएगी। इस दौरान जिला सचिव उमेश कुमार ने पुलिस-प्रशासन से बोलेरो को चिन्हित कर अविलंब कानूनी कार्रवाई करने, तथा परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग किया।

इस दौरान भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि, गुंजन कुमार एक ऊर्जावान युवा थे। उनकी असमय मृत्यु का मलाल पूरे प्रखंड कमिटी को है। उन्होंने कहा कि भाकपा-माले गुंजन कुमार के परिजनों को आर्थिक मदद के साथ साथ उनके परिवार की आजीवन हर दुःख में मदद करेगी।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गुंजन की प्रतिमा की स्थापना भाकपा-माले करेगी एवं पार्टी जिला कार्यालय पर उनकी फोटो लगाई जाएगी तथा हर वर्ष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। माले नेत्री सुनिता देवी ने कहा कि गुंजन की मृत्यु से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। गुंजन के अंत्येष्टि में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।

ज्ञात हो कि गुंजन कुमार की मौत उस वक्त हो गयी थी, जिस समय वह प्रखंड मुख्यालय से ऑटो पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। इसी बीच अचानक वह ऑटो से नीचे गिर गए और उसी समय पीछे से आ रही बोलेरो की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक कुछ दिन पुर्व ही भाकपा-माले के संपर्क में आए थे।
   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🔴 बिग ब्रेकिंग: क्या सच में “पुलिस सरकारी गुंडे” होते हैं ? उजियारपुर थाना में तैनात होमगार्ड जवान ने Reels में पुलिस को “सरकारी गुंडा” लिखते हुए व उजियारपुर पुलिस के छापामारी अभियान का वीडियो बनाते हुए विडियो किया वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप