Samastipur: उजियारपुर में चंदन मिश्रा के नेतृत्व में चलाया गया भाजपा का सदस्यता अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत चाँदचौर करिहारा पंचायत में, से भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य राम सुमिरन सिंह के द्वारा चन्दन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया।

इस दौरान करीब 400 स्थानीय गांव के युवाओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलायी गयी। इस दौरान समाजसेवी चंदन मिश्रा तथा भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य राम सुमिरन सिंह ने बताया कि, बिहार के समस्तीपुर में भाजपा ने 12 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है।

जिसके तहत अभी तक जिला में कुल 2 लाख भाजपा के सदस्य बनाए जा चुके हैं। यह अभियान आगामी माह 02 अक्टूबर तक चलेगा। इसलिए भाजपा के इस सदस्यता अभियान को और भी ज्यादा व्यापक किया जा रहा है। समाजसेवी चंदन मिश्रा ने यह भी बताया कि, भाजपा का यह अभियान देश में 2 सितम्बर से शुरू किया गया है।

इस अभियान के शुरुआत में सदस्य बनने की गति कुछ कम थी, लेकिन अब धीरे-धीरे इस अभियान को गति मिलने लगी है। जहां पहले प्रतिदिन 15 से 20 हजार सदस्य बन रहे थे, वहीं अब यह संख्या प्रतिदिन 30 हजार को पार कर गयी है।

पहले फेज के तहत इस अभियान को और गति देने के लिए 11 से 17 सितंबर तक महासंपर्क अभियान शुरू किया गया था। इस दौरान मौके पर शैलेन्द्र सिंह, सिंटु मिश्रा, संजय ठाकुर, कुन्दन मिश्रा, राम खेलावन महतो, अमरेश महतो, राम बाबु मिश्रा, परमात्मा मिश्रा के साथ सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *