Samastipur: भाजपा ने उजियारपुर बाजार में चलाया सघन सदस्यता अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(उजियारपुर) जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत रायपुर पंचायत के उजियारपुर बाजार में भाजपा नेता कमलकांत राय के नेतृत्व में तथा चंदन कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में, गुरुवार 03 अक्टूबर को भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया।

इस दौरान उजियारपुर बाजार के सैकड़ों लोगों ने भाजपा का सदस्यता ग्रहण किया। उजियारपुर भाजपा कार्यकर्ताओं का बताना है कि, जिले के उजियारपुर प्रखंड में भाजपा का सदस्यता अभियान काफी देर से चलने के बाद भी, 30 सितम्बर के शाम तक उजियारपुर प्रखंड जिले में सबसे ज्यादा सदस्य बनाने वाला प्रखंड बन गया है।

जबकि भाजपा के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा का गृह प्रखंड विभूतिपुर भाजपा का सदस्य बनाने में काफी पीछे है। जबकि उजियारपुर प्रखंड में विभूतिपुर प्रखंड से लगभग तीगुना सदस्य बनाए जा चुके हैं।

इस दौरान मौके पर बुधन कुंवर, मनोज कुमार सिंह, मोहम्मद शमशाद, रामविलास पासवान, मोहम्मद चांद, अनिल कुंवर, सुरज यादव, सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *