???? बिग ब्रेकिंग: NBW वारंटी को पकड़ने गयी पुलिस बल हमला, थानाध्यक्ष सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार: (समस्तीपुर) जिले की मुसरीघरारी थाना अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित औद्योगिक परिसर में एक वारंटी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस बल पर वारंटी के स्वजनों ने हमला कर दिया।

जिसमें थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी सहित करीब आधा दर्जन पुलिस बल जख्मी हो गए। जख्मियों में थानाध्यक्ष सहित दो अन्य पुलिस पदाधिकारी भी शामिल हैं। सभी जख्मी पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य सभी पुलिस बल का ईलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

घटना सोमवार 07 अक्टूबर की देर शाम करीब 08:30-09:00 बजे के बीच की बतायी जा रही है। घटना के संबंध में पुलिस सुत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष मुसरीघरारी सदल बल थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ पंचायत के विश्वकर्मा चौक स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सत्यनारायण साह नाम के एक व्यक्ति जो कि वारंटी है, उसे गिरफ्तार करने गयी थी।

वारंटी का उसी औद्योगिक परिसर में टमाटर सॉस की फैक्ट्री भी है, और वह उसी फैक्ट्री में सपरिवार स्थायी रूप से निवास भी करता है। जहां पुलिस बल के पहुंचते ही वारंटी के परिजन तथा कुछ अन्य लोगों ने पुलिस बल पर पत्थर व कांच के बोतल से हमला कर दिया।

जिसमें थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल जख्मी बताए जा रहे हैं। सुत्रों का यह भी बताना है कि, इस हमले पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गयी है।

घटना के बाद जख्मी सभी पुलिस बल का ईलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं इस संबंध में पुलिस कप्तान समस्तीपुर अशोक मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि,

अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ गांव स्थित औद्योगिक क्षेत्र में मां भगवती इंडस्ट्रीज के मालिक स्वर्गीय झगरू साह के पुत्र सत्यनारायण साह को गिरफ्तार करने गयी मुसरीघरारी

पुलिस बल पर वारंटी की पत्नी बेटे सहित उस फैक्ट्री में काम करने वाले मजदुरों ने पुलिस टीम पर कांच के बोतल, ईंट, डंडा इत्यादि से जानलेवा हमला कर दिया, तथा उक्त वारंटी को पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया।

वारंटी के तरफ से हुई हमले में तीन पुलिसकर्मी, एक सरकारी वाहन का चालक एवं पदाधिकारी घायल हो गए हैं। सभी जख्मी पुलिसकर्मी का ईलाज कराया जा रहा है।

मुसरीघरारी पुलिस बल पर हुई हमला से संबंधित विस्तृत खबर के लिए बने रहिए BIHAR KI AWAZ के साथ!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🔴 बिग ब्रेकिंग: क्या सच में “पुलिस सरकारी गुंडे” होते हैं ? उजियारपुर थाना में तैनात होमगार्ड जवान ने Reels में पुलिस को “सरकारी गुंडा” लिखते हुए व उजियारपुर पुलिस के छापामारी अभियान का वीडियो बनाते हुए विडियो किया वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप