अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिले के
उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलामेघ तथा गावपुर में हुई मारपीट की घटना के अलावे थाना क्षेत्र के अन्य ईलाकों में दुर्गा पूजा व विजयादशमी का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।

दशहरा की देर रात को बेलामेघ पंचायत के महथी गांव में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट की घटना में बेलामेघ के एक जनप्रतिनिधि सहित आधा दर्जन से भी अधिक लोग जख्मी हो गए। जिसे ईलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उजियारपुर में भर्ती कराया गया। जिसमें गंभीर रूप से जख्मी तीन लोगों को बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। जख्मी लोगों की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के महथी गांव निवासी सुबोध कुमार पासवान, अनिल कुमार महतो, राजा कुमार, छोटू कुमार, नीरज कुमार तथा आशिष कुमार के रूप में की गयी है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि, मारपीट की यह घटना यहां के दो समुदायों के बीच चलने वाली आपसी वर्चस्व कायम रखने के लिए की गयी है। घटना के संबंध में सुत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, बेलामेघ के महथी गांव में आयोजित की जाने वाली मेला के बैनर पर, लालू चौक के स्थान पर सार्वजनिक स्थल महथी लिखवाया गया था।
उधर बैनर पर लालू चौक नहीं लिखे जाने से नाराज लोगों ने शनिवार 12 अक्टूबर विजयादशमी की रात करीब 9 बजे पूजा पंडाल की ओर आनेवाले श्रद्धालुओं को परेशान करना शुरू कर दिया। जिससे मना करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी, डंडे से सबकी पिटाई करने के साथ ही पत्थर भी बरसाना शुरू कर दिया।
जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधी सहित कई लोग जख्मी हो गए। जिसकी सुचना स्थानीय लोगों ने उजियारपुर पुलिस को दिया। सुचना मिलने के करीब 6 घंटा बाद थानाध्यक्ष मुकेश कुमार घटनास्थल पहुंच स्थिति का जायजा लिया।
वहीं दुसरी तरफ गावपुर योगी चौक पर पूजा समिति के सदस्यों के साथ स्थानीय युवकों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। जिससे संबंधित आवेदन भी पूजा समिति के प्रमुख सियाशरण सहनी ने मारपीट करनेवाले पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाने के लिए उजियारपुर थाना को आवेदन दिया है।







