अरविन्द कुमार/उजियारपुर:( समस्तीपुर ) जिले के उजियारपुर थाना के पास स्थित उजियारपुर बाजार में, उजियारपुर थाना परिसर से सटे करीब 20-25 मीटर की दुरी पर संचालित एक किराना दुकान से बीते रात को अज्ञात चोरों ने दुकान के गल्ले से करीब 60-70 हजार नकद की चोरी कर ली, तथा आराम से भाग निकले।

उक्त किराना दुकानदार को घटना की जानकारी उस समय हुई, जब वह बुधवार 23 अक्टूबर की सुबह अपनी दुकान का शटर खोलकर दुकान के अंदर घुसे। इस घटना को चोरों ने दुकान का वेंटिलेटर तोड़कर अंजाम दिया है। घटना मंगलवार 22 अगस्त की देर रात की बतायी जा रही है। पिड़ित दुकानदार की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के गावपुर निवासी 50 वर्षिय रामबली सिंह के रूप में की गई है।

घटना की सुचना दुकानदार ने स्थानीय पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची उजियारपुर थाने की पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर मामले की छानबीन में जुट गयी है। घटना के संबंध में गावपुर निवासी पिड़ित किराना व्यवसायी रामबली सिंह का बताना है कि, रोजाना की तरह मंगलवार 22 अक्टूबर की देर शाम को भी वह अपना किराना दुकान बंद कर घर चले गए।
अगली सुबह बुधवार 23 अक्टूबर की सुबह जब वह अपनी दुकान के शटर का ताला खोलकर दुकान के अंदर घुसे तो देखा कि, उनके दुकान का दोनों गल्ला टुटा हुआ है, तथा गल्ले में रखा करीब 60-70 हजार रूपए नकद गायब था। इसके बाद उनकी नजर दुकान में बने रोशनदान पर गयी तो देखा कि, रोशनदान भी टुटा हुआ था।
जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय दुकानदारों के साथ साथ उजियारपुर पुलिस को भी दिया। सुचना मिलने के बाद उजियारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की छानबीन में जूट गयी है। इस दौरान पिड़ित दुकानदार ने दुकान में रखे एक संदिग्ध लाल रंग के शर्ट भी बरामद किया है।
हालांकि घटना की सुचना उजियारपुर पुलिस को दिए जाने के कई घंटों बाद भी घटनास्थल पर ना तो एफएसएल की टीम पहुंची थी, और ना ही डॉग स्क्वायड को ही बुलाया गया था। इधर उजियारपुर बाजार में थाना से सटे चारों ओर घुमाकर करीब आधा दर्जन दुकानों में हो रही ताबड़तोड़ चोरी की घटना से स्थानीय लोग काफी भयभीत हैं।
वहीं घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना है कि, चोर दुकान के पीछे स्थित भारतीय स्टेट बैंक भवन के आगे बनी सीढ़ी से पर चढ़कर पहले तो, बैंक के मुख्य द्वार के उपर छत पर जल रही एलईडी स्ट्रीट लाइट के उपर एक मोटा कपड़ा रखकर आसपास के ईलाकों में अंधेरा कर दिया होगा, और बाद में उसी के छत से होकर दुकान के आगे का रोशनदान को तोड़ कर दुकान के अंदर प्रवेश किया होगा तथा चोरी की इस घटना को अंजाम दिया होगा।
आपको बता दें कि, उजियारपुर थाना से सटे उजियारपुर बाजार में और थाना के आसपास के दुकानों में पिछले दो माह से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है, और उजियारपुर पुलिस घटना से संबंधित आवेदन लेकर महज एक औपचारिकता पुरी कर इस मामले को ठंडे बस्ते में डालती जा रही है। जिसके कारण उजियारपुर बाजार इन शातिर चोरों का सॉफ्ट टारगेट बन गया है।
जिसके कारण स्थानीय व्यवसायियों में दहशत और भय का माहौल व्याप्त हो गया है। ज्ञात हो कि विगत दिनों 20 सितम्बर को उजियारपुर बाजार स्थित एक सुधा कार्नर व फास्टफुड् की दुकान में, छत काट कर चोरो ने दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। अभी इस मामले में उजियारपुर पुलिस किसी नतीजे पर पहुंची भी नही थी कि, इसके तीसरे दिन 22 सितम्बर को ही उजियारपुर थाना के दीवार से सटे जेनरल स्टोर की दुकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।
इस मामले को पुलिस सही से समझ भी नही पायी थी कि चोरों ने रेलवे फाटक संख्या 44 के पास जेनरल स्टोर की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देते हुए हजारों रूपए की चोरी कर ली। उजियारपुर थाना के पास व उजियारपुर थाना से सटे बाजार में लगातार हो रही चोरी की इस घटना से उजियारपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़ा होना शुरू हो गया है। आखिर उजियारपुर थानाध्यक्ष इन चोरों को गिरफ्तार करने व पकड़ने तथा संदिग्धों पर नजर रखने व घटना का उद्वेदन करने में पिछड़ क्यूं रही है।







