अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिले के नगर थाना अंतर्ग गुदरी बाजार में, शुक्रवार 25 अक्टूबर को दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जिसके बाद बाद गुदरी बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने जख्मी युवक को ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया। जहां घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया गया, हालांकि इस संबंध में सूत्रों का बताना है कि घायल युवक के परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला के ही एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है।
जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घायल युवक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले अमरेश कुमार के रूप में की गयी है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस व एसडीपीओ सदर वन संजय कुमार पांडे सदर अस्पताल पहुंच, घायल युवक की स्थिति को देखते हुए तथा घायल युवक के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए हैं।
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना है कि, जिस जगह पर यह गोलीबारी की घटना हुई है, वहां पर नीचे सड़क किनारे किराना दुकान है तथा किराना दुकान के उपर वाली बिल्डिंग पर मकान मालिक रहता है। इसी दौरान दिन के करीब 11:30 बजे उपर मकान में शोरगुल की आवाज सुनकर किराना दुकान में काम करने वाला कर्मी अमरेश कुमार देखने जा रहा था।
इसी दौरान गोली उसके कंधे में जा लगी। जिसके बाद उसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल फिर वहां से निजि क्लिनिक भेज दिया गया है। वहीं इस संबंध में एसडीपीओ सदर वन संजय कुमार पांडेय का बताना है कि, दुकान के उपरी तल्ले पर मकान से लड़ाई झगड़े की आवाज सुनकर, किराना दुकानदार का कर्मी देखने जा रहा था। जहां सीढ़ी चढ़ने के दौरान उसे गोली जा लगी।
यह गोली कैसे लगी और किसने मारी यह घायल ने नही देखा है। घायल युवक का ईलाज जिला के एक निजि अस्पताल में किया जा रहा है। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।







