???? बिग ब्रेकिंग: शराब कांड में फिरार चल रहे ईनामी शराब धंधेबाज गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:( समस्तीपुर ) जिले के ताजपुर मुसरीघरारी व कर्पूरीग्राम थाना के शराब कांड में फिरार चल रहे ईनामी कुख्यात शराब धंधेबाज को बंगरा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार शराब धंधेबाज की पहचान बंगरा थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव निवासी, स्वर्गीय योगेन्द्र महतो के 35 वर्षिय पुत्र लालबाबु महतो के रूप मे की गयी है।

उक्त मामले से संबंधित जानकरी पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर अशोक मिश्रा ने, शुक्रवार 25 अक्टूबर को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पत्रकारों को दिया। जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने बताया है कि, गिरफ्तार बदमाश विगत कुछ महीनों से जिला के मुसरीघरारी, ताजपुर व कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शराब कांड में फिरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुर्व से बनी टीम भी प्रयासरत थी।

हालांकि इस बीच जिले की बंगरा थानाध्यक्ष मनिषा कुमारी ने उक्त ईनामी फिरार शराब धंधेबाज लालबाबु महतो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब धंधेबाज के खिलाफ कर्पूरीग्राम थाना में 31/24, मुसरीघरारी थाना में कांड संख्या- 23/10, 48/19, 74/20, 80/07 तथा 81/07, ताजपुर थाना में थाना कांड संख्या- 610/22 व 369/18 बंगरा थाना में थाना कांड संख्या- 83/17, 76/18 व 110/20 सहित आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज है।

इस शराब धंधेबाज की गिरफ्तारी से स्थानीय पुलिस ने भी राहत की सांस ली है। उक्त शराब धंधेबाज की गिरफ्तारी के समय बनी छापामारी दल में बंगरा थानाध्यक्ष मनिषा कुमारी, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक धर्मवीर कुमार, सिपाही नितिश कुमार, सिपाही राजनंदनी, चालक सिपाही विकास कुमार, चौकीदार राजेश कुमार, अमरेंद्र पासवान, रंजीत पासवान, महेश राम, दिनेश राय व सकिन्दर कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *