???? बिग ब्रेकिंग: सातनपुर पूर्वी दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति ने 155 किसानों के बीच बोनस के रूप में 1 लाख 50 हजार की राशि किया वितरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर) उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत सातनपुर में सातनपुर पूर्वी दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति ने, प्रथम बोनस वितरण समारोह का आयोजन कर अपने सभी 155 किसानों के बीच 1 लाख 50 हजार का बोनस वितरण किया।

आयोजित इस बोनस वितरण समारोह का उद्घाटन भाजपा नेता कमलकांत, आय, मिथिला मिल्क युनियन के चेयरमैन उमेश राय आदि ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान समिति के सचिव राजेश कुमार व अध्यक्ष गंगा कुमार ने सभी आगत अतिथियों का स्वागत मिथिला परंपरा के अनुसार पाग, माला व चादर देकर किया।

इस दौरान इस समिति के सभी किसानों में से 04 किसानों के बीच एक एक साईकिल, तीन किसानों के बीच एक एक एंड्रॉयड मोबाईल फोन, तथा अन्य सैकड़ों किसानों के बीच केन बाल्टी का वितरण किया गया।

मौके पर मौजूद किसान भाईयों को जानकारी देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलकांत राय ने बताया कि, मिथिला मिल्क युनियन उजियारपुर प्रखंड या समस्तीपुर जिला अथवा बिहार में ही नंबर वन नही है! ब्लकि देश में भी नंबर वन की पोजीशन पर है। जितनी सुविधाएं मिथिला मिल्क युनियन के द्वारा किसानों को उपलब्ध करायी जाती है, उतनी सुविधाएं किसी भी अन्य मिल्क युनियन के द्वारा उपलब्ध नही करायी जाती है।

इस दौरान श्री कमलकांत राय ने सभी किसानों को मिथिला मिल्क युनियन के साथ जुड़े रहने की बात कही। मौके पर सातनपुर पुर्वी दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के सचिव राजेश कुमार राय, अध्यक्ष गंगा कुमार, भाजपा नेता कमलकांत राय व मिथिला मिल्क युनियन के चेयरमैन उमेश राय सहित दर्जन अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महारानी की जिंदगी जीने के लिए जहां भी गयी! अपराधी, शराब माफिया व सता-पक्ष के लोगों से रखे मधुर संबंध, समस्तीपुर का शराब माफिया सीमावर्ती जिला में है एक्टिव! पदाधिकारी और माफिया के नाम सहित खुलासा बहूत जल्द।

महारानी की जिंदगी जीने के लिए जहां भी गयी! अपराधी, शराब माफिया व सता-पक्ष के लोगों से रखे मधुर संबंध, समस्तीपुर का शराब माफिया सीमावर्ती जिला में है एक्टिव! पदाधिकारी और माफिया के नाम सहित खुलासा बहूत जल्द।