???? बिग ब्रेकिंग: धोबियाही पोखर में सीढ़ीघाट निर्माण के नाम पर मुखिया व पंचायत सचिव ने मचा रखी है लूट, घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल किए जाने के कारण बनने के साथ उखड़ने लगा है सीढ़ीघाट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर) जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के बड़ी पोखर ( धोबियाही पोखर ) में स्थानीय मुखिया व पंचायत सचिव के द्वारा कराए जा रहे सीढ़ीघाट निर्माण कार्य में वृहत पैमाने पर धांधली किया जा रहा है।

इस सीढ़ीघाट निर्माण कार्य में घटिया सीमेंट, पोखरा का मिट्टी मिक्स सफेद बालू व जंग लगी छड़ का उपयोग किया जा रहा है, साथ ही इस निर्माण कार्य में घटिया किस्म के ईंट का भी उपयोग किया जा रहा है। यही नहीं इस सीढ़ीघाट निर्माण के दौरान की जा रही ढ़लाई भी मात्र 1/2 ईंच से 1 ईंच के आसपास किया जा रहा है। जिसके कारण यह सीढ़ीघाट बनने के साथ ही जगह जगह से ढ़हने भी लगा है।

जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि, स्थानीय मुखिया व पंचायत सचिव पंचायत की विकास योजनाओं में किस तरह लूट मचाए हुए है। जिसके कारण स्थानीय ग्रामीणों में भी काफी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय ग्रामीण इसकी शिकायत जिलाधिकारी समस्तीपुर समेत अन्य सभी वरीय पदाधिकारी व संबंधित विभाग के अधिकारियों से करते हुए, स्थानीय मुखिया व पंचायत सचिव के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग करेंगे।

लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के मुखिया व पंचायत सचिव के द्वारा पंचायत के विकास योजनाओं में की जा रही धांधली का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि, बड़ी पोखर (धोबियाही पोखर) पर सीढ़ीघाट निर्माण से संबंधित योजना का बोर्ड तक लगा हुआ नही है। जिसके कारण योजना का नाम, मद का नाम, प्राकल्लित राशि आदि भी स्पष्ट नही हो रहा है।

हालांकि इस तरह के निर्माण कार्यों में अक्सर यह भी देखा गया है कि, सरकारी राशि का घोटाला करने वाले घोटालेबाज मुखिया व पंचायत सचिव बगैर किसी अभिलेख और बगैर योजना के ही निर्माण कार्य शुरू कर देता है।

अगर इस निर्माण कार्य का स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो, निर्माण कार्य को कुछ दिन के लिए रोक दिया जाता है, अगर विरोध नही होता है तो निर्माण कार्य को पुरा करके संबंधित अधिकारी व पदाधिकारी के साथ मिलकर राशि की निकासी कर सभी मिलकर खा जाते हैं।

वहीं इस योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए जब लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के पंचायत सचिव के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गयी तो, दर्जनों बार मोबाइल पर कॉल करने के बाद भी उन्होंने कॉल रिसीव नही किया। जिसके कारण उनका पक्ष नही जाना जा सका।

वहीं इस मामले में जानकारी के लिए जब उजियारपुर बीडीओ के सरकारी मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गयी तो, उनका मोबाइल नंबर आउट ऑफ नेटवर्क कवरेज एरिया रहने के कारण उनका पक्ष नही जाना जा सका।

लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के मुखिया व पंचायत सचिव के द्वारा विकास योजनाओं में की जा रही लूट-खसोट का जीता जागता उदाहरण है, पंचायत के वार्ड संख्या – 01 के मुशहरी टोला में पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य जो बनने के साथ ही ध्वस्त हो गया। विस्तृत खबर मंगलवार 29 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🔴 बिग ब्रेकिंग: क्या सच में “पुलिस सरकारी गुंडे” होते हैं ? उजियारपुर थाना में तैनात होमगार्ड जवान ने Reels में पुलिस को “सरकारी गुंडा” लिखते हुए व उजियारपुर पुलिस के छापामारी अभियान का वीडियो बनाते हुए विडियो किया वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप