Samastipur: मेहनत व परिश्रम का दुसरा नाम है राजु सहनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर ) ज़िले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत एक छोटे से गाँव भगवानपुर कमला के एक गरीब परिवार मे जन्म लेने वाले राम श्रेष्ट सहनी के पुत्र राजू सहनी मेहनत व अथक परिश्रम के बदौलत वह गरीब परिवार वालों के लिए आज वह सब कुछ कर रहे हैं, जिसका उन्होंने कभी सपना देखा था।

इन्हीं सभी जानकारियों को लेकर जब गरीबों के मसीहा राजू सहनी से जब हमारे पत्रकार ने बातचीत किया तो उन्होंने बताया कि, समस्तीपुर जिला का एक छोटा सा गांव जो जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है, मे रहते हुए भी उनके पिता ने उनकी प्राथमिक शिक्षा गाँव के ही एक सरकारी विद्यालय मे कराई। घर के हालात ठीक नहीं रहने के कारण उनकी पढाई बंद हो गयी।

जिसके बाद वह मजदूरी करने आसाम चले गए। जहां आसाम में उन्होंने दिहाड़ी पर मज़दूरी करनी शुरू कर दी। चूंकि उन्होंने इस गरीबी को काफी नजदीक से देखा था, इसलिए उनके मन में प्रारम्भ से ही कुछ बड़ा करने की इच्छा थी। इसलिए उन्होंनें दिन रात मेहनत करनी शुरू कर दी।

उनकी मेहनत ने रंग लाया और आज वह इस मुकाम पर हैं कि, वह अपने गरीब भाईयों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। गरीबों की सहायता करने की उनके काम से प्रभावित होकर कई समाजिक सांगठनों ने उनको सम्मानित भी किया है।

इस दौरान श्री सहनी ने यह भी बताया कि, आज से करीब 14 वर्ष पूर्व 12 दिसंबर 2000 को बिहार से गुवाहाटी में प्रवेश किया था। इसके साथ ही उनका जीवन संघर्षमय हो गया। सात रुपये प्रतिदिन मजदूरी कर अपना लक्ष्य पाने के लिए उन्होंने संघर्ष चालू कर दिया।

इधर मां कामाख्या देवी के आशीर्वाद व उनकी कड़ी मेहनत ने उनके आगे आने वाली सभी बाधाओं को दूर करते हुए सफलता के सभी द्वार खोलते चली गयी। जिसके बाद उन्होंने वर्ष 2018 में असम के गुवाहाटी में सौरव इंडस्ट्री नाम से फेवर ब्लॉक फैक्ट्री खोल कर लगभग 80 परिवारों को रोजगार दिया।

जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नही देखा और देखते ही देखते बिहार के समस्तीपुर ज़िला अंतर्गत उजियारपुर प्रखंड के सैदपुर ज़ाहिद गाँव मे भी सौरव इंडस्ट्री फेवर ब्लॉक फैक्ट्री की स्थापना मार्च 2024 में कर दी। इस इंडस्ट्रीज के स्थापना से भी यहां के करीब 50 लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। आपको बता दें कि समाजसेवी राजू सहनी ने करीब 8 साल पहले भगवानपुर कमला पंचायत के वार्ड संख्या 09 में हुए अग्निकांड में लगभग 110 घर जलकर राख हो गया था।

इस दौरान भी वह उन अग्णिपिड़ितों के लिए मसीहा साबित हुए थे। इस दौरान उन्होंने अग्मिपिड़ितों के लिए खाने पीने के सामान व कपड़ा आदि की भी संपूर्ण व्यवस्था करायी थी। यही नहीं! इन्होंने वर्ष 2024 में कर्पूरी जयंती के शुभ अवसर पर समस्तीपुर रेलवे स्टेशन कड़कती ठंड के बीच रात्रि के करीब 12 बजे से सुबह के करीब 4 बजे तक हजारों जरूरतमंद के बीच कंबल का वितरण किया गया था, साथ ही उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन के प्रांगण में भी प्रखंड क्षेत्र के करीब 10 हजार गरीब व असहाय बुजुर्ग महिलाओं व वृद्धजनों के बीच कंबल का वितरण किया गया था।

यही नही! इन्होंने गरीब परिवार की लड़कियों की शादी में भी काफी सहायता किया है। अक्सर यह भी देखा गया है कि, गरीब परिवार में किसी की मृत्यू हो गयी है तो शोकग्रस्त परिवार की भी इनके द्वारा सहायता की जाती रही है। आसाम में इन्होंने गरीब तबके के बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के लिए पांच कमरा वाले एक स्कूल भवन का निर्माण भी कराया है। जिसके कारण समाजसेवी राजू सहनी को आसाम एक्सीलेंट अवार्ड से सम्मानित भी किया गया है।

दिसपुर गुवाहाटी में 33 सरकारी स्कूल में वाटर कूलर मशीन लगाने के बाद इन्हें विद्यापति चेतना समिति के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप के दौरान भी इन्होंने दिसपुर गुवाहाटी से सहायता सामग्री नेपाल में जाकर वितरण किया था। इस दौरान प्रथम खबर न्यूज़ चैनल के द्वारा भी अवार्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है।

यही नही वर्ष 2001से उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला पंचायत के साथ साथ कई अन्य पंचायतों में भी छठ घाट व रास्तों में टावर लाइट सज्जा, साउंड प्रोग्राम सहित साफ सफाई की संपूर्ण व्यवस्था की जाती है। वर्ष 2023 में भी लाइटिंग साफ सफाई, सांउड सिस्टम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, टावर लाइट सज्जा का भी व्यवस्था किया गया था। इसी क्रम में इस वर्ष 2024 में भी छठ पूजा के अवसर पर भगवानपुर कमला पंचायत के सभी 14 वार्ड में रौशनी, स्नानघर, साफ सफाई के साथ साथ बेहतर पैमाने पर सजावट एवं सुर्यदेव एवं छठी मईया के 15 मुर्तियां घाट पर स्थापना के साथ ही संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।

जिसकी सारी तैयारियां पुरी कर ली गयी है। वहीं उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय से सटे रायपुर पंचायत वार्ड संख्या 3 में शिव मंदिर के पास पोखर में छठी मैया के आशीर्वाद से छठवर्ती मां बहनों लिए छठ घाट पर आने जाने बैठने के लिए पूजा पंडाल, शिव पार्वती मंदिर का सजावट, साउंड, टावर लाइटिंग 20 स्नानघर, पोखर के चारों तरफ दो किलोमीटर की दुरी तक सड़क किनारे रोशनी की संपूर्ण व्यवस्था की जा रही है एवं आठ जगहों पर तोरण द्वार का निर्माण भी किया जा रहा है।

यही नहीं पड़ोरिया पंचायत में भी सभी छठ घाट पर उपरोक्त सभी सुविधाएं छठव्रतियों को उपलब्ध करायी जा रही है। बिहार में गरीबों के प्रति आस्था रखने वाले युवा समाजसेवी भाई राजू साहनी को एक न्यूज़ पेपर के द्वारा भी 27 सितंबर 2024 को पटना के मौर्या होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आले॔कर के द्वारा रतन उत्तर बिहार से सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *