???? बिग ब्रेकिंग: SC/ST थाना में पदस्थापित महिला सिपाही की पुलिस लाईन के महिला बैरक के बाथरूम से मिला शव, आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार: (समस्तीपुर) जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाईन के महिला बैरक के बाथरूम से, गुरुवार 31 अक्टूबर की अहले सुबह एक महिला सिपाही का शव मिलने के बाद ईलाके में सनसनी फैल गयी।

मृत महिला सिपाही की पहचान वंदना कुमारी के रूप में की गयी है। मृत महिला जिले के SC/ST थाना में CCTNS के पद पर कार्यरत थी।

वहीं घटना की सुचना मिलने के बाद ASP सह SDPO सदर संजय कुमार पांडेय सदर अस्पताल पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए ASP सह SDPO सदर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि, समस्तीपुर पुलिस की महिला सिपाही वंदना कुमारी, जो अनुसूचित जाति/जनजाति थाना में CCTNS के पद पर कार्यरत थी।

रोजाना की तरह थाना से अपना काम समाप्त करने के बाद पुलिस लाईन के महिला बैरक चली गयी।

जहां गुरुवार 31 अक्टूबर की सुबह साढ़े सात बजे अपने साथी महिला सिपाहियों को यह कहकर बाथरूम गयी कि वह नहाने जा रही है।

जब काफी देर तक वह बाथरूम से बाहर नही आई तो उसकी महिला साथी उसे देखने बाथरूम में गयी जहां उसका शव पड़ा हुआ था। जिसके बाद महिला बैरक के अंदर हरकंप मच गया।

तत्काल महिला सिपाही के महिला साथियों ने अपने वरीय पदाधिकारियों की मदद से उसे सदर अस्पताल लेकर आयी। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एएसपी सह सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने यह भी बताया कि, घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्यों को देखकर प्रथम दृष्टांत ऐसा प्रतीत होता है कि, महिला सिपाही वंदना कुमारी ने स्वयं अपनी ईहलीला समाप्त की है।

घटना की जानकारी मृतका सिपाही के परिजनों को दे दी गयी है। मृतका के परिजनों के समस्तीपुर पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि महिला सिपाही ने इतना खौफनाक कदम क्यूं उठाया इसकी सही -सही जानकारी अभी तक नही मिल पायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *