अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत दर्जनों छठ घाटों की साफ-सफाई का काम समाजसेवी राजू सहनी के द्वारा, स्थानीय युवाओं के सहयोग से युद्ध-स्तर पर जारी है। सभी छठ घाटों पर तालाब व पोखरों की साफ सफाई, रंग-रोगन, रंगायी पुताई, पूजा पंडाल का निर्माण, स्नानघर, चेंजिंग रूम, छठ घाट की ओर जाने वाली रास्तों में रोशनी, टावर लाईट आदि की व्यवस्था भी लगभग पुरी हो चुकी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए चर्चित समाजसेवी राजू सहनी ने बताया कि, उन्होंने जो भी मन्नतें छठी मईया से मांगी थीं, वह मन्नत उनके आशीर्वाद से पुरा हो गया है। जिसके बाद उन्होंने इस पूजा को विस्तार पूर्वक मनाना शुरू कर दिया।

वृहत पैमाने पर उन्होंने इस छठ पूजा का आयोजन वर्ष 2020 से शुरू किया था, जो धीरे धीरे वर्ष 2022 से वृहत पैमाने पर मनाया जाने लगा, जो वर्ष 2023 में और भी भव्य रूप से छठ पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजसेवी राजू सहनी ने यह भी बताया कि, उनकी यह दिली इच्छा थी कि इस वर्ष 2024 में इस पूजा का आयोजन उजियारपुर प्रखंड के सभी 28 पंचायतों के सबसे बड़े पोखर व तालाब जहां छठ व्रतियों की संख्या अधिक होती है, किया जाना था, लेकिन इस आयोजन में शामिल उनके टीम के लोग किसी कारणवश सही से काम नही कर पायी।
जिसके कारण उन्होंने इस वर्ष कुल 5 पंचायतों के दर्जनों छठ घाटों पर यह व्यवस्था तत्काल लागु कराया है। प्रखंड क्षेत्र के सभी 28 पंचायतों के छठ घाटों पर इतने कम समय में इतना बड़ा आयोजन कर पाना थोड़ा मुश्किल लग रहा था। जिसके कारण तत्काल पांच पंचायतों को छोड़कर अन्य पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम को रोक दिया गया है।
जहां वर्ष 2025 में सभी पंचायतों में धूमधाम से इस पर्व को मनाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि, उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव के इस छठ घाट पर जिस तरह की व्यवस्था की जा रही है, उससे उन्हें इस बात का यह भरोसा हो गया है कि, यह छठ घाट समस्तीपुर जिला अथवा बिहार ही नही! भगवानपुर कमला पंचायत का यह छठ घाट पूरे भारतवर्ष में सबसे बेहतरीन साबित होगा, क्योंकि भगवानपुर कमला गांव का यह छठ घाट आसाम के छठ घाट के तर्ज पर बनाया जा रहा है।
असम मॉडल का यह छठ घाट भगवानपुर कमला में सर्वप्रथम 2022 में तैयार किया गया था, जो काफी चर्चा में रहा था। वहीं इस वर्ष 2022 और 2023 की अपेक्षा और भी ज्यादा चर्चित होगा, क्योंकि इस वर्ष भगवानपुर कमला के इस छठ घाट की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए, कुल 15 प्रतिमा भी स्थापित की जा रही है।
जिसमें 4 प्रतिमा सूर्यदेव व 01 प्रतिमा छठ मैया की होंगी, साथ ही 10 प्रतिमा छठवर्ती महिला के रूप में स्थापित रहेंगी। इस दौरान छठव्रती मां बहनों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है। श्री सहनी ने यह भी बताया कि जिस प्रकार की व्यवस्था पंचायत के छठ घाट पर की गयी है, ठीक उसी प्रकार की व्यवस्था पंचायत के सभी 14 वार्ड में भी किया गया है।
पंचायत के सभी वार्ड और गली मुहल्लों में स्ट्रीट लाइट, टावर लाइट, हैलोजन लाईट, तोरण द्वार के साथ साथ ध्वनि विस्तारक यंत्र की भी व्यवस्था की गयी है, जो व्यवस्था छठ व्रतियों के लिए नहाय खाय के दिन से लेकर पारण दिन तक लगातार जारी रहेगा।
उनके इस आयोजन में, लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत से संजीव कुमार सहनी उर्फ बबलू, शंभू पोद्दार, रंजन कुमार, राहुल कुमार पासवान, अरविंद कुमार, संजय कुमार सहनी, बैजू सहनी, हरेंद्र सहनी उर्फ छोटू सहनी,
प्रखंड मुख्यालय से सटे पंचायत रायपुर पंचायत से हरेंद्र सहनी, सरपंच पति जगदीश चौधरी, वार्ड सदस्य उपेन्द्र सहनी, वार्ड सदस्य पति महाकांत झा, जिला परिषद सदस्य अरुण महतो तथा उप-सरपंच सुनील साह, चंद्रकांत सिंह, रामश्रेष्ठ सहनी, सरपंच पति जयराम सहनी, ललित सिंह, श्रीराम सहनी, सुखलाल सहनी, राकेश सहनी, सुरेन्द्र महतो, कौशल किशोर सिंह, कपिलदेव पासवान, संजित राम, रामु सहनी, बटोरन सहनी, बिन्दा सहनी,
पतैली पश्चिमी पंचायत के सुरजपुर गांव से, वरुण साह, धनिक लाल सिंह, मुकेश कुमार, विजय रजक, राकेश राज, कृष्णदेव सिंह, राज कुमार सिंह, राजाराम सिंह, देवेन्द्र प्रसाद सिंह, लालदेव सिंह, रंजीत कुमार सिंह तथा परोड़िया पंचायत से प्रभात कुंवर सहित अन्य सैकड़ों लोगों का काफी सहयोग मिल रहा है।







