???? बिग ब्रेकिंग: नहाय खाय के साथ ही आस्था के महापर्व छठ की हुई शुरुआत, दुलहन की तरह सजधज कर तैयार हुई भगवानपुर कमला गांव का छठ घाट, समाजसेवी राजू सहनी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर ) जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर कमला पंचायत के कमला छठ घाट के प्रांगण में जिले के चर्चित समाजसेवी राजू सहनी ने छठ पूजा को लेकर, मंगलवार 05 नवम्बर को संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया।

इस प्रेस वार्ता में सभी पांच पंचायतों के छठ घाट का निर्माण कराने में अपनी महती भूमिका निभाने वाले मुख्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। आयोजित इस प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला के चर्चित समाजसेवी राजू सहनी ने बताया कि, यह जो भी कार्यक्रम का आयोजन उनके द्वारा किया जा रहा है, वह सब कुछ मैया के आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है।

अगर आज वह कुछ भी कर पा रहे हैं तो सब कुछ मैया के आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है। क्योंकि उन्होंने जो भी मन्नतें छठी मईया से मांगी थीं, वह मन्नत छठ मैया के आशीर्वाद से पुरा हो गया है। जिसके बाद से ही उन्होंने छठ घाट पर व्रती मां बहनों के लिए सुविधाएं देना शुरू कर दिया।

इसकी शुरुआत उन्होंने वर्ष 2001 से किया था। बाद में जिस तरह माता की कृपादृष्टि उनके उपर बरसती गयी वह भी इस पूजा को भव्य रूप देते चले गए, आज माता की कृपा से केवल भगवानपुर कमला पंचायत ही नही बल्कि प्रखंड के पांच पंचायतों में छठ घाटों पर व्रती मां बहनों के लिए संपूर्ण व्यवस्था करवा रहे हैं, जिसके कारण यह छठ पूजा धीरे धीरे वर्ष 2022 से वृहत पैमाने पर मनाया जाने लगा, जो वर्ष 2023 में और भी भव्य रूप से छठ पूजा किया जाने लगा।

इस दौरान समाजसेवी राजू सहनी ने यह भी बताया कि, उनकी यह दिली इच्छा थी कि इस वर्ष 2024 में इस पूजा का आयोजन उजियारपुर प्रखंड के सभी 28 पंचायतों के सबसे बड़े पोखर व तालाब जहां छठ व्रतियों की संख्या अधिक होती है, किया जाना था, लेकिन इस आयोजन में उनका साथ देने वाली टीम किसी कारणवश सही से काम नही कर पायी, जिसके कारण उन्होंने 5 पंचायत के दर्जनों छठ घाटों पर यह व्यवस्था तत्काल लागु करायी है।

प्रखंड क्षेत्र के सभी 28 पंचायतों के छठ घाटों पर इतने कम समय में इतना बड़ा आयोजन कर पाना थोड़ा मुश्किल लग रहा था। जिसके कारण तत्काल पांच पंचायतों को छोड़कर अन्य पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम को रोक दिया गया है। जहां वर्ष 2025 में सभी पंचायतों में इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि, उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव के इस छठ घाट पर जिस तरह की व्यवस्था की जा रही है, उससे उन्हें इस बात का यह भरोसा हो गया है कि, यह छठ घाट समस्तीपुर जिला अथवा बिहार ही नही, बल्कि भगवानपुर कमला पंचायत का यह छठ घाट पूरे विश्व में सबसे बेहतरीन साबित होगा, क्योंकि भगवानपुर कमला गांव का यह छठ घाट आसाम के छठ घाट के तर्ज पर बनाया जा रहा है।

असम मॉडल का यह छठ घाट भगवानपुर कमला में सर्वप्रथम 2022 में तैयार किया गया था, जो ईलाके में काफी चर्चा में रहा था। हालांकि इस वर्ष भगवानपुर कमला का यह छठ घाट 2022 और 2023 की अपेक्षा और भी ज्यादा चर्चित होगा, क्योंकि इस वर्ष भगवानपुर कमला के इस छठ घाट की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए, कुल 15 प्रतिमा भी स्थापित की जा रही है।

जिसमें 4 प्रतिमा सूर्यदेव व 01 प्रतिमा छठ मैया की होंगी, साथ ही 10 प्रतिमा छठवर्ती महिला के रूप में स्थापित रहेंगी। इस दौरान छठव्रती मां बहनों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है। श्री सहनी ने यह भी बताया कि जिस प्रकार की व्यवस्था पंचायत के छठ घाट पर की गयी है, ठीक उसी प्रकार की व्यवस्था पंचायत के सभी 14 वार्ड में भी किया गया है।

पंचायत के सभी वार्ड और गली मुहल्लों में स्ट्रीट लाइट, टावर लाइट, हैलोजन लाईट, तोरण द्वार के साथ साथ ध्वनि विस्तारक यंत्र की भी व्यवस्था की गयी है, जो आज नहाय खाय के दिन से शुरुआत कर दी जाएगी, और यह आस्था के महापर्व छठ के प्रथम दिन आज नहाय खाय से लेकर पारण दिन तक लगातार जारी रहेगा।

मौके पर समाजसेवी राजू सहनी, संजीव कुमार सहनी उर्फ बबलू, शंभू पोद्दार, रंजय कुमार सहनी, हरेंद्र सहनी, सरपंच पति जगदीश चौधरी, वरूण साह, मुकेश कुमार, प्रभात कुंवर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *