???? बिग ब्रेकिंग- अपराध की योजना बनाते 06 बदमाश गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर) जिले की मुफस्सिल पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए, थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर में अपराध की योजना बनाते 8 बदमाशों में से 06 बदमाश को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में दिया। हालांकि इस दौरान दो अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

मौके से फरार दोनों बदमाशों की भी पहचान कर ली गयी है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी जारी है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से 01 देशी पिस्टल, 04 जिंदा गोली, घटना मे प्रयुक्त 03 मोबाईल फोन व 1 हजार 9 सौ रूपए नकद बरामद की गयी है।

उक्त जानकारी एएसपी सह एसडीपीओ सदर वन संजय कुमार पांडेय ने प्रेस वार्ता कर दिया। प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि, मुफ्फसिल थाने की पुलिस को यह सुचना मिली कि, थाना क्षेत्र अन्तर्गत गरुआरा चौर में किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से कूछ अपराधी इक्ट्ठा हो रहे हैं।

सुचना मिलने बाद सूचना के सत्यापन के लिए मुफ्फसिल थाने की पुलिस गरुआरा चौर में पहुँची। जहां पुलिस को देखकर लूट पाट की घटना को अंजाम देने पहुंचे सभी अपराधी भागने लगे। जिसमें से 06 अपराधियों को पुलिस के जवानों ने पकड़ लिया। हांलांकि इस दौरान दो बदमाश अंधेरे का फ़ायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी निवासी, चन्देश्वर सहनी के पुत्र मिथिलेश कुमार उर्फ लुलो, विजय चौधरी के पुत्र विशाल कुमार सहनी, ललित सहनी के पुत्र आशीष कुमार उर्फ कल्लू, मंजय साह के पुत्र छोटू कुमार उर्फ अंकित, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाजोपुर गांव निवासी दयाली सहनी के पुत्र मुकेश कुमार उर्फ लुलू तथा वारिसनगर थाना क्षेत्र के इलमासनगर निवासी, चन्देश्वर मंडल के पुत्र गोलू कुमार के रूप में की गयी है।

गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक देशी पिस्टल, चार जिंदा गोली, घटना में प्रयुक्त तीन मोबाईल सेट तथा 1900 रूपया नकद बरामद किया है। इस दौरान की गयी छापामारी दल में प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार, डीआईयु शाखा के पुलिस अवर निरीक्षक धंनजय कुमार, सिपाही संतोष कुमार, मुफ्फसिल थाना के सिपाही अजित कुमार व सिपाही हीरालाल पंडित शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला