अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर) जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत चाँदचौर करिहारा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद के लिए, समाजसेवी चंदन मिश्रा के पिताजी बिनोद मिश्रा ने सोमवार 18 नवम्बर को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद नामांकन कक्ष से बाहर आते ही उन्होंने पत्रकारों को बताया कि, अगर वह पैक्स अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर लेते हैं तो, केन्द्र और बिहार सरकार के द्वारा जो भी योजना किसानों के लिए लायी जाती है, सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम करेंगे।
बिहार सरकार व भारत सरकार के द्वारा किसानों को मिलने वाली सभी योजनाओं को, एक-एक किसानों तक पहुंचाने का काम करेंगे। मौके पर सैकड़ों की संख्या में चाँदचौर करिहारा के ग्रामीण मौजूद रहे।
Post Views: 106







