अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (एपवा) अंगारघाट का प्रथम शाखा सम्मेलन रेणु देवी की अध्यक्षता में, शनिवार 23 नवम्बर को सफलतापूर्वक संपन्न हो गयी। आयोजित इस सम्मेलन का उद्घाटन एपवा नेत्री वंदना सिंह ने किया।

उद्घाटन के बाद मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एपवा नेत्री वंदना सिंह ने कहा कि, आजादी के 76 वर्ष बाद भी महिलाओं को समानता का अधिकार नहीं मिला है। इस सरकार में आज भी महिलाओं पर दमनात्मक घटना जारी है। महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा नीतीश मोदी सरकार में काफी बढ़ोतरी हुई है। यही नहीं! महिलाओं के उपर सरकारी और गैर-सरकारी ऋण लाद दिया गया है।

सम्मेलन के माध्यम से ही ऐपवा नेत्री वंदना सिंह ने 28 नवम्बर को बिहार विधानसभा के समक्ष एपवा के नेतृत्व में होने वाली विराट प्रदर्शन की घोषणा की। वहीं इस सम्मेलन को जिला सचिव प्रमिला राय ने संबोधित करते हुए कहा कि, महिलाएं आज जहां घरेलू हिंसा का शिकार हो रही है, सुशासन की राज में महिलाओं की इज्जत, आवरू तक सुरक्षित नहीं है।
सम्मेलन में मौजूद किसान महासभा के जिलाध्यक्ष महावीर पोद्दार ने कहा कि, देश की आधी आबादी महिलाओं के उत्थान, विकास और उन्हें रोजगार देने में सरकार पुरी तरह विफल है। बिहार सरकार रोजगार देने के नाम पर लोगों को ऋण देकर, उनकी जान लेने और घर छोड़ने पर मजबूर कर रही है।
अमीरों का करोड़ों करोड़ का ऋण केन्द्रीय सरकार ने माफ कर दिया है, किन्तु एक भी गरीबों का एक रुपया तक माफ नहीं किया गया। आयोजित इस सम्मेलन में 11 सदस्यीय कमिटी का गठन भी किया गया।
जिसके तहत सचिव रेणु देवी, अध्यक्ष किरण देवी, प्रिती देवी, आरती देवी, वीणा देवी, लाखो देवी, राम परी देवी, मानकी देवी, सीतिया देवी, नाजमून खातून, इन्द्रा देवी कमिटी की सदस्य चुनी गई। इस सम्मेलन को तनंजय प्रकाश, विभा देवी, जयंत कुमार, उपेन्द्र राय, समीम मंसुरी, राजा पासवान सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।







