अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर) जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत 27 पंचायतों में संचालित पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधकारणी सदस्यों के लिए आगामी 29 नवम्बर को होनेवाले चुनाव की चल रही प्रक्रिया के तहत शनिवार 23 नवम्बर को चुनाव चिन्ह आवंटित करने की प्रक्रिया की गई, जबकि निर्वाचन प्राधिकार के द्वारा जारी की गयी पत्र के अनुसार, तीसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव चिह्न के आवंटन की तिथि शुक्रवार 22 नवम्बर तय की गयी थी, लेकिन उजियारपुर बीडीओ ने निर्वाचन प्राधिकार के आदेश का उल्लंघन करते हुए, 22 नवम्बर के बदले 23 नवम्बर को चुनाव चिह्न का आवंटन किया है।

उधर नाम वापसी के दौरान प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से अध्यक्ष और सदस्य पद पर 21 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। जिसके बाद प्रखंड के बेलामेघ, परोरिया, बैकुंठपुर ब्रहण्डा तथा भगवानपुर देसुआ में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मात्र एक-एक अभ्यर्थी ही शेष रह गए हैं। जिसके कारण उपरोक्त पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।
इस संबंध में उजियारपुर बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि, जिन पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए मात्र एक उम्मीदवार रह गए हैं, उन सभी पंचायतों में चुनावी प्रक्रिया के बाद केवल अध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र देने की औपचारिकता मात्र शेष रह गई है।
वहीं अब जिन पंचायतों में पैक्स का चुनाव होना है, उनमें बेलारी पंचायत से जनक किशोर सिंह, रामकिशोर महतो, संतोष कुमार, अविनाश प्रसाद, रामप्रसाद सहनी तथा मनभरण सिंह, लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत से प्रभात कुमार सिंह, कृष्णदेव कुमार व श्याम कुमार सिंह गावपुर से विद्यानंद सिंह, दिलीप सिंह व रमेश कुमार दास, मालती में मोहम्मद सलीम, सुमित कुमार व रामप्रसाद सिंह, पतैली पूर्वी में मुकेश कुमार चौधरी व जितेंद्र कुमार चौधरी, पतैली पश्चमी में रामकुमार सिंह, मुकेश कुमार, लालदेव सिंह व
प्रमोद प्रसाद सिंह, भगवानपुर कमला में लालबहादुर सिंह व गिरबल सहनी, चांदचौर करिहारा में अजीत कुमार याजी, गुदरी साह व विनोद मिश्र, चांदचौर पश्चिमी में सच्चिदानंद चौधरी व संतोष कुमार चौधरी, चांदचौर मध्य में धीरज कुमार चौरसिया, राम विनोद चौधरी, चन्द्रभानु प्रसाद सिंह, हरिबल्लभ राय व राजकिशोर चौरसिया, सातनपुर में रामईश्वर साह, विरेंद्र राय व धर्मेश राय,
नाजिरपुर में विजय कुमार व श्याम सुंदर झा,चांदचौर पूर्वी में अरुण कुमार व चंदेश्वर प्रसाद सिंह, रायपुर में रामाकांत चौधरी, अरुण कुमार चौधरी, घनश्याम सहनी व मुकेश चौधरी, रामचंद्रपुर अंधैल में नवीन कुमार चौधरी, संजीत कुमार सिंह व रमेश प्रसाद सिंह, महिसारी में रेणु देवी व हृदय नारायण राय व लोहागीर में मनोज कुमार चौधरी, रामसकल राय व रामबालक सहनी, विरनामातुला में पंकज कुमार व श्याम बाबू राय, डढ़िया मुरियारो में सूर्यदेव पांडेय व रोशन कुमार, चैता उत्तरी में विरेंद्र कुमार पांडेय व जयंत कुमार कौशिक, चैता दक्षिणी में तेज नारायण राय व रघुवंश राय तथा अंगारघाट में आनंद बर्धन व गोपाल राय आदि के बीच मुकाबला होना तय माना जा रहा है।
इधर एक दिन बाद शनिवार 23 नवम्बर को चुनाव चिन्ह मिलने के साथ ही सभी उम्मीदवार अपने-अपने मतदाताओं को तरह तरह से रिझाने में जुट गए हैं।









