Samastipur: ऑभरब्रीज निर्माण के मांग को लेकर रेल विकास एवम विस्तार मंच ने DRM चौक पर की बैठक,

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार:(समस्तीपुर) जिला मुख्यालय स्थित डीआरएम चौक काली मंदिर के पास रेल विस्तार एवं विकास मंच ने भोला टॉकीज एवं मुक्तापुर रेल गुमटी पर ऑभरब्रीज निर्माण की मांग को लेकर एक बैठक का आयोजन किया।

आयोजित इस बैठक में मौजूद रेल विस्तार एवम विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने जल्द से जल्द ऑभरब्रीज का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की। निर्माण कार्य शुरू नही नही करने की स्थिति में आने वाले दिनों मे रेल का चक्का जाम करने का भी निर्णय लिया।

जिसकी शुरुआत 12 दिसंबर को 11 बजे दिन से मुक्तापुर रेल गुमटी के पास प्रदर्शन-सभा से होगी। तत्पश्चात जुलूस मुक्तापुर गुमटी से गुजरते हुए समस्तीपुर स्टेशन चौराहा पर भी प्रदर्शन- सभा करेगी। मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने कहा कि, वर्ष 2014 में ही ऑभरब्रीज निर्माण की स्वीकृति दे दी गयी थी।

इसी क्रम में 2016-17 से लेकर 2024-2025 तक में प्रत्येक वर्ष एक हजार रुपए का आवंटन कर दिया जाता है, और पुल की लंबाई-चौड़ाई आदि को लेकर राज्य एवं रेल विभाग के बीच पेंच फंसता रहता है। इधर रेल विकास एवं विस्तार मंच ऑभरब्रीज निर्माण कार्य शुरू करने की मांग को लेकर, डीआरएम से लेकर डीएम तक धरना- प्रदर्शन जारी रहा।

मंच के प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाकर रेल मंत्री से भी मिल चुका है। हालांकि जनदबाव के कारण तत्कालीन सांसद प्रिंस पासवान ने मामले को सांसद में, तो समस्तीपुर विधायक ने विधानसभा में भी उठाया था। जिसके बाद निर्माण के रास्ते लगा पेंच तो दूर हुआ  लेकिन बिहार कैबिनेट में मामला अटक गया।

अंततः मामला बिहार कैबिनेट से भी पास हो गया। लेकिन बजट में मात्र एक हजार रूपये का आवंटन के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है। समस्तीपुर सांसद एवं प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी, लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक महीने के अंदर ऑभरब्रीज निर्माण कार्य शुरू हो जाने की घोषणा करके, स्थानीय लोगों को गुमराह करते रहते हैं, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।

जिसके कारण रेल विकास एवं विस्तार मंच ने, जल्द से जल्द ऑभरब्रीज निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर रेल का चक्का जाम करने व आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है, साथ ही निर्माण कार्य शुरू होने तक किसी न किसी रूप में आंदोलन को जारी रखने का घोषणा भी किया है।

मौके पर सुरेंद्र प्रसाद सिंह, रघुनाथ राय, अविनाश कुमार, सोनेलाल पासवान, राम विनोद पासवान, विश्वनाथ हजारी, नीरज भरद्वाज, राजेंद्र राय, शाहीद हुसैन, राजेंद्र राय, अरुण कुमार, मनोज कुमार, रामसागर पासवान आदि मौजूद रहे।
  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *