अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:( समस्तीपुर ) जिला मुख्यालय स्थित डीआरएम चौक पर रेल विकास एवं विस्तार मंच के द्वारा मंगलवार 03 दिसम्बर को, भोला टाकीज व मुक्तापुर रेलवे गुमटी पर ऑभरब्रीज निर्माण कार्य शुरू करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान डीआरएम चौक का पुरा ईलाका ऑभरब्रीज निर्माण से संबंधित नारों से गूंजता रहा। प्रदर्शनकारी घंटों “ऑभरब्रीज निर्माण कार्य शुरू करो” के नारे लगाते रहे। वहीं कुछ घंटों बाद यह प्रदर्शन एक सभा में तब्दील हो गया। जिसकी अध्यक्षता “रेल विकास एवं विस्तार मंच” के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने किया, तथा सभा संचालन सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया।

आयोजित इस सभा को संबोधित करते हुए “रेल विकास एवं विस्तार मंच” के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने कहा कि, वर्ष 2014 में ऑभरब्रीज स्वीकृत हुआ था, तथा वित्तीय वर्ष 2016-17 के बजट में इस योजना के लिए 1 हजार रूपये आवंटन का प्रावधान भी किया गया। उसके बाद भी कभी ब्रीज की लंबाई-चौड़ाई को लेकर, तो कभी जगह को लेकर, राज्य सरकार रेल विभाग के बीच खींचतान चलता रहा।
इस बीच तत्कालीन सांसद प्रिंस राज एवं स्थानीय विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन के द्वारा सदन में ऑभरब्रीज निर्माण की ओर सरकार का ध्यानाकर्षण भी कराया गया। इस बीच रेलवे ने अपने स्तर से दोनों ऑभरब्रीज को स्वीकृति देकर अंशदान एवं स्वीकृति के लिए राज्य सरकार के पास भेज दिया।
अब राज्य सरकार भी इस ऑभरब्रीज को कैबिनेट से पास कर दिया है। इसके बाद विभागीय लोगों का बताना है कि, अब ऑभरब्रीज निर्माण कार्य में रेलवे की जमीन में बना मॉल आड़े आ रहा है। इधर सांसद शांभवी चौधरी का ऑभरब्रीज निर्माण कार्य शुरू कराने का वादा, तथा जिले के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी का ऑभरब्रीज निर्माण कार्य शुरू कराने का वादा भी जुमला साबित हो चुका है।
जिसके बाद सर्वदलीय रेल विकास एवं विस्तार मंच ने ऑभरब्रीज निर्माण को लेकर करीब दो दशकों से जारी संघर्ष को तेज करने का फैसला लिया है। जिसके तहत इस चेतावनी प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। आने वाले दिनों में यह प्रदर्शन विभिन्न रूपों में निर्माण कार्य शुरू होने तक जारी रहेगा।
इस दौरान मुक्तापुर रेलवे गुमती पर 12 दिसंबर को 11 बजे दिन से आहूत धरना-प्रदर्शन में भाग लेकर सफल बनाने की अपील भी की गयी। मौके पर रघुनाथ राय, रामसागर पासवान, विश्वनाथ हजारी, राम विनोद पासवान, रामबली महतो, राजेंद्र राय, उपेंद्र राय, सोनेलाल पासवान, नीरज भारद्वाज, अरूण कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।







