अरविन्द कुमार/अमित कुमार: ( समस्तीपुर) जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अंगारघाट पंचायत भवन से बुधवार 04 दिसम्बर को भाकपा माले अंगारघाट पंचायत कमिटी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों की विशेष बैठक के बाद विभिन्न मांगों को लेकर प्रतिरोध मार्च निकला।

प्रतिरोध मार्च में शामिल भाकपा-माले कार्यकर्ता
बकाया पेंशन राशि का भुगतान करने, पेंशन की राशि को बढ़ाकर 3 हजार रुपए करने आदि से संबंधित नारे भी लगा रहे थे। आयोजित इस प्रतिरोध मार्च को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य महावीर पोद्दार ने कहा कि, सांसद विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, वीडिओ, एसडीओ व एडीएम आदि का वेतन भत्ता जब बंद नहीं किया जाता है तो, गरीबों को मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत दिए जाने वाले वृद्धावस्था, विकलांग तथा विधवा पेंशन विगत 06 माह से बन्द क्यों है ?
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि विकास और सुशासन की दंभ भरने वाली बिहार की डबल इंजन की सरकार सप्तम वेतन आयोग के आधार पर जब सरकारी कर्मचारियों, विधायकों व सांसदों के वेतन भत्ता में बढ़ोतरी कर सकती है, तो सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि में बढ़ोतरी क्यों नहीं किया जा रहा है ?
प्रतिरोध मार्च में शामिल 256 लाभार्थियों ने जिला समाहर्ता के नाम, बकाया पेंशन की राशि के भुगतान से संबंधित आवेदन पत्र भी जमा किया। जिसे गुरुवार 05 दिसम्बर को भाकपा माले के शिष्टमंडल जिला समाहर्ता को सौंपेंगे।
मौके पर भाकपा माले प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान, खेग्रामस प्रखंड सचिव तनंजय प्रकाश, निर्धन शर्मा , हरिकांत गिरि, विभा देवी, मोहम्मद सलाम, मोहम्मद आलमगीर, शाहजहां खातून, लक्ष्मी कुमारी, विमला देवी, समीना खातून, हसीना खातून, आशा देवी, सरिता देवी, सावित्री देवी, सहित सैकड़ों की संख्या में लाभार्थी इस प्रतिरोध मार्च में शामिल हुए।







