अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:( समस्तीपुर ) जिला मुख्यालय स्थित सरकारी बस पड़ाव में, संपूर्ण सनातन समाज के कार्यकर्ताओं ने, बांग्लादेश में हिंदुओ पर हो रहे हमले व अत्याचार के विरोध में, गुरूवार 05 दिसम्बर को जुलूस निकाल कर जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान संपूर्ण सनातन समाज के कार्यकर्ताओं ने पटेल मैदान के पश्चिमी कोने से सरकारी बस पड़ाव तक सड़क पर विरोध प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया। मौके पर मौजूद संपूर्ण सनातन समाज के वक्ताओं ने कहा कि, बांग्लादेश मे कट्टरपंथी जमातों के द्वारा हिंदुओं के उपर तथा हिन्दु धर्म से जुड़े धर्मस्थलों पर किए जा रहे हमले पूरी दुनिया के सामने है।
इस हमले के खिलाफ आवाज उठाने वाले इस्कॉन के धार्मिक संत को जेल में ठूंस दिया गया है। इसलिए भारत सरकार को चाहिए कि बंग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बंद होने तक, बांग्लादेश से हर मोर्चे पर अपने संबंध को समाप्त कर उसे कड़ा सबक सिखाए।
इस दौरान वक्ताओं ने यह भी कहा कि, भारत सरकार के द्वारा बांग्लादेश में हिन्दू व हिन्दू मंदिरों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। मौके पर मौजूद अनुपम कुमार ने बताया कि, बांग्लादेश की कार्यवाहक सरकार जिहादियों के आगे नतमस्तक हो गयी है। हिन्दू समाज के घरों की महिलाएं तक असुरक्षित हैं।
इसलिए हिंदु समाज के लोगों की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी की जाए। सभा के अंत में संपूर्ण सनातन समाज के लोगों ने एक प्रतिनिधिमंडल का गठन कर, राष्ट्रपति के नाम समस्तीपुर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।
मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख मुकेश कुमार, अखिल विद्यार्थी परिषद के विभाग प्रमुख अनुपम कुमार झा, युवराज कुमार, राकेश कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक, संजय कुमार, बबलू कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में संपूर्ण सनातन समाज के लोग इस प्रदर्शन में शामिल रहे।









