???? बिग ब्रेकिंग: देशी घी के डिब्बे से अंचार और ब्रांडेड शराब की बोतलें निकलती देखकर पुलिसकर्मी हैरान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नसीब लाल झा:( सरायरंजन ) सरायरंजन प्रखंड के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत बथुआ बुजुर्ग पंचायत के मिल्की टोला गांव के एक घर से, मुसरीघरारी पुलिस ने 15 किलोग्राम वाला देशी घी के जार से भारी मात्रा में मिक्स अंचार व शराब की बोतलें बरामद की है।

बरामद शराब की मात्रा 66 लीटर बताई जा रही है। इस संबंध में पुलिस सुत्रों का बताना है कि, मुसरीघरारी पुलिस को यह सुचना मिली थाना क्षेत्र के मिल्की टोला गांव निवासी, शोभाकांत राय के बेटे विद्यानंद राय के घर में देशी घी के डिब्बे में विदेशी शराब पैकिंग करके रखा गया है।

सुचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने इसकी सुचना वरीय पुलिस पदाधिकारी को देते हुए मुसरीघरारी थाने की पुलिस टीम, व डायल नंबर 112 के साथ विद्यानंद राय के घर छापामारी करने पहुंची तो, पुलिस बल को देखते ही शराब धंधेबाज मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

जब पुलिस बल ने घर की तलाशी ली तो उक्त घर में देशी घी के 15 किलोग्राम वाला टीन का डिब्बा पुरी तरह पैक करके रखा हुआ था। जब उस टीन के डिब्बे के पैकिंग को खोला गया तो सभी डिब्बे में से रॉयल स्टेग की विदेशी शराब व मिक्स अंचार भरा हुआ था।

जिसके बाद उक्त शराब व अंचार को टीन के डिब्बे सहित जप्त कर थाने ले आया गया तथा अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *