???? बिग ब्रेकिंग- चौकीदार के माध्यम से की गयी छापामारी में उजियारपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, स्कूल से चोरी गयी स्मार्ट क्लास से संबंधित उपकरण हुई बरामद, 04 नाबालिग सहित 06 चोर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/शिव उदय सिंह:(समस्तीपुर) जिले के उजियारपुर थाने की पुलिस ने, उजियारपुर थाना में कार्यरत चौकीदार के माध्यम से एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, विद्यालय से चोरी की गयी उपकरणों में से काफी सारे उपकरण के साथ साथ, इस चोरी की घटना में शामिल 4 नाबालिग समेत 06 चोरों को भी गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।

गिरफ्तार चोरों की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के मालती वार्ड 08 निवासी, श्रीराम महतो के पुत्र संतोष कुमार, उजियारपुर थाना क्षेत्र के ही डीहगावपुर निवासी, राम विनोद सिंह के पुत्र सहदेव कुमार सहित 04 विधि विरूद्ध बालक के रूप में की गयी है।

गिरफ्तार अभियक्तों की निशानदेही पर थाना क्षेत्र के पतैली गांव निवासी, हरेराम झा के पुत्र विक्की कुमार व मोनू कुमार के पास से, चोरी गयी उपकरणों में 11 मॉनिटर, 02 सी०पी०यू, 14 माउस, 03 कीबोर्ड, 01 स्मार्ट टीवी, 01 बैग, 01 लैपटॉप, 01 मोबाईल फोन, घटना में प्रयुक्त 04 मोबाईल फोन, 01 राउटर  व 01 प्रिंटर आदि बरामद किया है।

उक्त जानकारी दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने, शुक्रवार 13 दिसम्बर को उजियारपुर थाना पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिया।

उजियारपुर थाना पर आयोजित प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए, दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि, विगत दिनों 04 दिसम्बर की रात को उजियारपुर थाना क्षेत्र स्थित उच्च विद्यालय हसौली कोठी से अज्ञात चोरों ने विद्यालय का ग्रिल तथा स्मार्ट क्लास का ताला काटकर मॉनिटर सहित लाखों रूप्ये के सामानों का चोरी कर लिया था।

जिसके बाद से उजियारपुर पुलिस डीआईयू टीम की मदद से इस घटना के उद्वेदन में लगी हुई थी। इसी बीच प्राप्त मानवीय आसुचना व तकनीकी अनुसंधान के आधार पर घटना में शामिल अभियुक्तों की पहचान करते हुए, चौकीदार के माध्यम से की गयी छापेमारी में घटना में शामिल 04 नाबालिग युवक सहित कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में शामिल अभियुक्त के घर से ही चोरी गयी सामान को बरामद कर लिया गया।

इस घटना के उद्वेदन के लिए बनी टीम में अंचल निरीक्षक दलसिंहसराय निरज तिवारी, थानाध्यक्ष उजियारपुर मुकेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राजीव रंजन कुमार, लक्ष्मण सिंह, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक विजेश कुमार, डीआईयु से पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार, डीआईयु सिपाही राजीव कुमार. सिपाही शुभम कुमार, सिपाही संतोष कुमार मंडल व गृह रक्षक विकास कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *